1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा ने अनोखे तरीके से समझाया संगत का असर, पूरा Video देखकर नहीं ही रुकेगी हंसी

चचा ने अनोखे तरीके से समझाया संगत का असर, पूरा Video देखकर नहीं ही रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 10, 2025 11:09 am IST,  Updated : Mar 10, 2025 11:13 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया की दुनिया से दूर हैं। यूथ तो सोशल मीडिया पर है ही, उसके अलावा बच्चे और बुजुर्ग लोग भी आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। कई लोग तो ऐसे भी मिलेंगे जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी उन सभी वीडियो को देखते ही होंगे जो वायरल होते हैं। लड़ाई, जुगाड़ और स्टंट के अलावा कभी-कभी कुछ हंसाने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में चचा ने क्या कहा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स वीडियो में कहता है, 'संगत मैटर करता है। 10 मिनट किसी शराबी के साथ बैठो तो लगेगा कि आपको कोई टेंशन ही नहीं है। 9 मिनट किसी साधु-संतों के साथ बैठो तो लगेगा कि सब कुछ दान कर दें। 8 मिनट किसी नेता के साथ बैठो तो लगेगा कि आपकी पढ़ाई बेकार है। 7 मिनट किसी LIC एजेंट के साथ बैठो तो लगेगा कि आपका जीना बेकार है। 6 मिनट किसी उद्योगपति के साथ बैठो तो लगेगा कि आप बहुत कम कमा रहे हो। 5 मिनट किसी वैज्ञानिक के साथ बैठो तो लगेगा कि आप कुछ भी नहीं हो। 4 मिनट किसी अच्छे टीचर के पास बैठो तो लगेगा कि आपको फिर से स्टूडेंट बन जाना चाहिए। 3 मिनट किसी मजदूर के पास बैठो तो लगेगा कि आप कोई काम धंधा नहीं करते। 2 मिनट किसी सैनिक के पास बैठो तो लगेगा कि आपका जीवन बेकार है और 1 मिनट अपनी बीवी के पास बैठो तो आपको लगेगा कि आप दुनिया के सबसे बेकार, निकम्मे और निठल्ले आदमी हो।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो फनी वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'संगत का असर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- संगत का असर होता ही है। दूसरे यूजर ने लिखा- बात तो सही है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या था ये।

ये भी पढ़ें-

Bike पर 7 साल के इस बच्चे का स्टंट देख हैरान रह गए लोग, Video खूब हो रहा वायरल

जेब में पड़ा है 20 रुपए का यह खास नोट तो लखपति बनने से नहीं रोक सकता कोई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।