सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल होता हुआ नजर न आया हो। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय सोशल मीडिया की गलियों में बिताते ही हैं तो आप तो यह जानते ही होंगे कि हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। उन्हीं वीडियो और फोटो में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का फोन में गेम खेल रहा है। वो अपनी मां से कहता है कि वो यहां से जल्दी चली जाए, लाइन आ गई है। मां उसके पास आती है और उसके गाल पर एक जोर का चांटा लगाती है। लड़का गिर जाता है और फिर संभलकर पूछता है कि क्या हुआ। इसके बाद उसकी मां कहती है, 'मैंने तुझे एक बार मना की न, भैंसो को पानी पिला दियो, फोन मत देखियो। सारा दिन गेम खेलता रहता है, तेरा फोन ही तोड़ दूंगी। मैं जा रही हूं, भैंसों को समय से पानी पिला दियो।' इसके जवाब में वो हां बोलता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पट्ट से हेटशॉट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने 'WOW' लिखा तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये जोर का था। वहीं एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी रिएक्ट किया है।
ये भी पढ़ें-
दोस्त से पार्टी लेने का यह वाला तरीका देखा आपने? Video देख आप भी हंसने लगेंगे
रेलवे फाटक पर दिखा ऐसा नजारा जो आपको कर देगा हैरान, Video हो रहा है वायरल