सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग अकाउंट और पेज से कई वीडियो और फोटो को पोस्ट किया जाता है। लोगों को जो भी मन करता है, उसे वो पोस्ट करते हैं। कोई अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करता है तो कोई रास्ते में दिखने वाले अतरंगी चीजों को पोस्ट करता है। इन्हीं अतरंगी चीजों में से कुछ जो बहुत ही अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम वायरल पोस्ट कभी न कभी देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान भी कर देगा और सामने वाले की बेवकूफी भी बताएगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर फाटक बंद हैं। ट्रेन आने की सूचना मिली होगी तो उसे बंद कर दिया गया है। लोग वहां खड़े होकर फाटक के खुलने का इंतजार कर रहे हैं मगर एक शख्स से इंतजार नहीं किया जा रहा है। वो बाइक पर है तो वो आदमी बाइक से उतरता है और बाइक को कंधे पर उठा लेता है। इसके बाद पैदल चलते हुए वो फाटक को पार करते हुए नजर आता है। अब सोचिए कि अगर इसी दौरान ट्रेन तेजी से आ जाए तो उसका क्या होगा। वीडियो में नजर आता है कि एक और शख्स पहले ही बाइक को झुकाते हुए फाटक पार कर चुका है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक आदमी ने रेलवे फाटक को पार करने के लिए अपनी बाइक को कंधों पर उठा लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 69 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- असली बाहूबली यही है। दूसरे यूजर ने लिखा- मगर क्यों। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत में सेफ्टी पहले नहीं तीसर नंबर पर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको माहिष्मती सम्राट ढूंढ रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
बस यही देखना बाकी रह गया था, Video देख समझ नहीं आएगा की तारीफ करूं या हंसी रोकूं
सड़क पर हुई ऐसी घटना की डर के मारे स्कूटी छोड़ भागा शख्स, Video हो रहा है वायरल