1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर हुई ऐसी घटना की डर के मारे स्कूटी छोड़ भागा शख्स, Video हो रहा है वायरल

सड़क पर हुई ऐसी घटना की डर के मारे स्कूटी छोड़ भागा शख्स, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 06, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 06:32 pm IST

एक आदमी अपनी स्कूटी पर सवार होकर चुपचाप अपने रास्ते से जा रहा था लेकिन अचानक सड़क पर उसे कुछ ऐसा दिखा कि वो डर गया और वहां से भाग गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग लोग अपने-अपने अकाउंट से न जाने कितने ही वीडियो को पोस्ट करते होंगे। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर वो सभी पोस्ट आपकी फीड पर भी बारी-बारी आते ही होंगे। कुछ पोस्ट जल्दी दिख जाते हैं तो कुछ पोस्ट थोड़ा देर से आपकी फीड पर नजर आते होंगे लेकिन दिखता सब है। उन्हीं पोस्ट में से कुछ जो बहुत ज्यादा ध्यान खींचने वाले होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने भी अब तक कई वायरल वीडियो को देखा ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक सांप सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ आता है और वहां रुक जाता है। इसी दौरान एक शख्स अपनी स्कूटी पर उसी सड़क पर आता हुआ नजर आता है। सांप को शायद खतरा महसूस हुआ होगा जिस कारण वो काफी तेजी से सड़क के उस तरफ जिधर से वो आया था, उधर जाने लगता है मगर तब तक स्कूटी उस सांप के काफी करीब आ गई थी। अब सांप को ऐसे सड़क पर देख शख्स बहुत डर गया। वो स्कूटी रोकता है और तुरंत वहां से भाग जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @madhu_quen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है, स्कूटी छोड़ के भाग गया प्रधान।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसकी जगह अगर कोई भी होता तो डर तो लगता ही उसको भी। दूसरे यूजर ने लिखा- डर तो सबको ही लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- इतना भी डरने की जरूरत नहीं थी।

ये भी पढ़ें-

एक पोस्ट ऐसा भी, लड़का और लड़की का हुआ एक्सीडेंट तो उसे भी कर दिया पोस्ट, देखें वायरल फोटो

चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूड़ा फेंकते दिखा कर्मचारी, Video हुआ वायरल तो रेलवे ने लिया यह बड़ा एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।