1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहली बार दिखा इतना सुंदर सांप, नागराज का यह Video देख दंग रह गए लोग

पहली बार दिखा इतना सुंदर सांप, नागराज का यह Video देख दंग रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 12, 2025 06:54 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 06:54 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नीले रंग के सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी अद्भुत सुंदरता के देख लोग हैरत में पड़ गए। सांप की यह बेहद ही दुर्लभ प्रजाति इंडोनेशिया के लेसर सुंडा द्वीपसमूह में पाई जाती है।

ब्लू इंसुलेरिस पिट वाइपर सांप- India TV Hindi
ब्लू इंसुलेरिस पिट वाइपर सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप को देखते ही लोगों के मन में डर इस कदर घर कर जाता है कि उन्हें बुरे-बुरे सपने और ख्याल आने लगते हैं। जहां सांप को देखते ही लोग कोसों दूर भाग खड़े होते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक खास किस्म के सांप का वीडियो लोगों को खूब लुभा रहा है। इस सांप को देखते ही आपका मन उसे पालने को करने लगेगा। वीडियो में दिख रहा सांप बेहद ही खूबसूरत है। 

नीले रंग का सांप देखा है आपने

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पेड़ की डाल पर नीले रंगा का सांप लिपटा हुआ है। वह पेड़ की पत्तियों पर अपना फन फैला रहा है। देखने से यह सांप अन्य सांपों की तुलना में डरावना ना होकर बेहद ही प्यारा है। इस अनोखे सांप के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में सांप के इस खास प्रजाति का नाम भी बताया गया है।

सांप को देख लोगों को नहीं हुआ अपनी आंखों पर यकीन

बता दें कि सांपों के इस खास प्रजाति का नाम ब्लू इंसुलेरिस पिट वाइपर है। यह विषैली साँप प्रजाति मुख्य रूप से इंडोनेशिया के लेसर सुंडा द्वीपसमूह में पाई जाती है, जिसमें कोमोडो द्वीप भी शामिल हैं। वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और साढ़े 3 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो का कमेंट बॉक्स लोगों के हैरत भरे प्रतिक्रियाओं से भरा हुआ है। जहां कई लोगों ने इस सांप को देखने के बाद कहा कि उन्होंने आज तक ऐसा सांप कभी अपने जीवन में नहीं देखा था। वीडियो देखने के बाद कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन भी नहीं हुआ। उन्होंने इस वीडियो को AI जेनरेटेड बताया।    

ये भी पढ़ें:

मिल गए डॉलर वाले ताऊ, लड़के ने खोज डाला अमेरिकी नोट पर दिखने वाले शख्स जैसे इंसान को

देखा आपने लापरवाही का नतीजा! प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर कपड़े बेच रहा था लड़का, लोकल ट्रेन आते ही लुट गया बेचारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।