1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: शख्स ने एक झटके में हाथ से पकड़ लिया विशालकाय अजगर, रस्से की तरह लिपटा सांप

VIDEO: शख्स ने एक झटके में हाथ से पकड़ लिया विशालकाय अजगर, रस्से की तरह लिपटा सांप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 28, 2024 01:07 pm IST,  Updated : Dec 28, 2024 01:09 pm IST

विशालकाय इंडियन रॉक पायथन को काबू करते हुए एक शख्स का वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स उस अजगर के मुंह को अपने हाथों से दबोचे हुए है।

शख्स ने हाथों से पकड़ा अजगर- India TV Hindi
शख्स ने हाथों से पकड़ा अजगर Image Source : SOCIAL MEDIA

अजगर अपने शिकार को एक झटके में निगल जाते हैं। कई तो ये इतने विशालकाय होते हैं कि बड़े से बड़े जानवर और इंसानों को भी अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे अजगर अपने शिकार को पहले बुरी तरह से जकड़ लेते है और फिर उन्हें निगल जाते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही विशालकाय अजगर के रेस्क्यू का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक भारी-भरकम से अजगर को एक शख्स अपने हाथों से पकड़ते हुए नजर आ रहा है।

शख्स ने पकड़ा विशालकाय अजगर

वीडियो में दिख रहा अजगर इंडियन रॉक पायथन बताया जा रहा है। जो देखने में करीब 8-9 फुट का लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स उस विशालकाय अजगर के मुंह को एक झटके में दबोच लेता है और उसे पूरी ताकत के साथ दबाए रहता है। जिसके बाद वह अजगर उस शख्स के हाथ में रस्सी की तरह लिपट जाता है और उसके बदन को जकड़ने की कोशिश करता है। लेकिन वह शख्स खुद को अजगर के चंगुल से बचाए रखता है और उसे काफी अच्छे तरह से कंट्रोल किए रहता है। वहीं, पास में एक पुलिस वाला अपने हाथ में एक बोरी लिए खड़ा रहता है। जिसमें वह शख्स उस विशालकाय अजगर को भरकर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया जाता है।  

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने की शख्स की तारीफ

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @razaq.shah.581 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यह बताया गया है कि इंडियन रॉक पायथन जंगलों में किसी भी पेड़ या किसी रॉक सरफेस पर चढ़ने में माहिर होते हैं। एक यूजर ने कमेंट में अजगर को पकड़ने वाले शख्स का नाम भी बताया है। उसने बताया कि इस अजगर को पकड़ने वाले का नाम शिरवाड़ करवार है। कई अन्य लोगों ने शख्स की बहादुरी और तेज दिमाग की खूब तारीफ की।  

ये भी पढ़ें:

Video: तार में फंसे कबूतर की जान बचाकर इन दो युवकों ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल

Video: 'प्लेन साइड में लगा भाई, सुट्टा मारकर आते हैं', रनवे पर खड़ी फ्लाइट के पास सिगरेट पीते दिखे लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।