1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे मान जाओ चचा! सांप से आंखें चार कर रहे थे अंकल, अगले ही पल नागराज ने आंखों पर दे दिया KISS, देखें Video

अरे मान जाओ चचा! सांप से आंखें चार कर रहे थे अंकल, अगले ही पल नागराज ने आंखों पर दे दिया KISS, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 07, 2025 08:10 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 08:10 pm IST

सांप के साथ एक शख्स को खिलवाड़ करना बहुत भारी पड़ गया। दरअसल, शख्स सांप के साथ आंखें चार कर रहा था, तभी सांप ने उसकी आंखों में ही डस लिया। जिसके बाद उसकी पूरी दुनिया अंधकारमय हो गई।

सांप ने अंकल को आंखों पर ही डस दिया- India TV Hindi
सांप ने अंकल को आंखों पर ही डस दिया Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप तभी तक शांत रहता है, जब तक उसे अपने आस-पास खतरा महसूस ना हो। जैसे ही उसे अपनी जान का खतरा महसूस होता है, वैसे ही वह उग्र हो जाता है और वार करना शुरु कर देता है। हाल में सांप से ही जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक अंकल को जानबूझकर सांप से पंगा लेना भारी पड़ गया। दरअसल, चचा अपना भौकाल जमाने के लिए एक सांप के साथ नजरें चार कर रहे थे। तभी अगले ही पल उनके साथ ऐसा खेल हुआ कि उन्हें जोर का झटका लग गया और इस झटके को वे मरते दम तक नहीं भूल पाएंगे।

सांप के साथ खिलवाड़ करना महंगा पड़ गया चचा को

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का दिमाग ही हिल गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अंकल सांप के साथ आंखें चार कर रहे हैं। आप उन्हें सांप की आंखों में आंखें डालकर एक टक देखते हुए देख सकते हैं। पहले तो कुछ समय तक सांप बिल्कुल शांत बैठा रहता है लेकिन, कुछ देर बाद ही सांप अपना ऐसा जलवा दिखाता है कि अंकल की दुनिया अंधकारमय हो जाती हैं। दरअसल,  सांप को जैसे ही अपने लिए खतरा महसूस हुआ उसने तुरंत ही अंकल की आंखों में ही डस लिया।

चचा के इस दुख भरे पल में भी लोग ले रहे खूब मजे

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @itz_benaam_lafz008 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग इसे बेहद ही खौफनाक बताया तो कुछ लोग चचा के मजे लेते दिखे। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चचा यार मान लेते, सांप से न खेलते यार। दूसरे ने लिखा- ऐ चचा, ऐ चचा, मत खेल इससे, डस लेगी ये, मान ले मेरी बात चचा। तीसरे ने लिखा- चचा के साथ जो कुछ भी हुआ उसे देख बहुत ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:

उठाया और धड़ाम से पटक दिया नीचे, दीदी का Video देख बच्चों में छाया डर का माहौल

Mahakumbh में जाने का बना रहे हैं प्लान तो ये रहा आपके ठहरने का इंतजाम, बुकिंग के नाम पर स्कैमर्स से बचें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।