1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मिल गए डॉलर वाले ताऊ, लड़के ने खोज डाला अमेरिकी नोट पर दिखने वाले शख्स जैसे इंसान को

मिल गए डॉलर वाले ताऊ, लड़के ने खोज डाला अमेरिकी नोट पर दिखने वाले शख्स जैसे इंसान को

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 12, 2025 04:37 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 04:37 pm IST

डॉलर पर छपे तस्वीर की तह दिखने वाले एक आदमी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे आदमी का चेहरा हूबहू डॉलर में छपे नोट पर व्यक्ति की तस्वीर से मेल खा रहा है।

शख्स का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
शख्स का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

अमेरिका की करेंसी डॉलर है और डॉलर के मुकाबले रुपए की वैल्यू बहुत ही कम है। भारत की तरह ही अमेरिका के नोट पर भी किसी महानुभाव की तस्वीर लगी हुई है। लेकिन अमेरिकी डॉलर्स के अलग-अलग नोट पर अलग-अलग शख्सियतों की तस्वीर लगी हुई है। जैसे 1 डॉलर के नोट पर जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर छपी हुई है। ऐसे ही 10 डॉलर वाले नोटों पर अलेक्ज़ेंडर हैमिल्टन की फोटो है। 20 डॉलर के नोट पर एंड्र्यू जैक्सन की तस्वीर है। वहीं, 50 डॉलर के नोट पर यूलिसिस एस ग्रांट की फोटो है। जबकि 100 डॉलर के नोट पर बेंजामिन फ़्रैंकलिन की तस्वीर छपी है। 

अमेरिकी 100 डॉलर पर छपे आदमी का मिल गया हमशक्ल

अमेरिकी करेंसी 100 डॉलर के नोट पर जिस शख्स की तस्वीर छपी हुई है। उसकी की तरह हूबहू दिखने वाले एक आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स उस आदमी के चेहरे की तरफ कैमरा कर बोल रहा होता है कि, "राम-राम भाइयों, ये लो आज मिल गया ये डॉलर वाला ताऊ, बहुत मुस्कुरा रहा है बिल्कुल सेम टू सेम है।" फिर वह लड़का उस आदमी के चेहरे की तरफ कैमरा जूम करता है और उसके चेहरे को साफ-साफ दिखाता है। जो वाकई में अमेरिकी 100 डॉलर के नोट पर छपे बेंजामिन फ़्रैंकलिन के तस्वीर से मेल खा रहा था।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @usa_aala__jaat420 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 70 लाख लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने बहुत मजेदार कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- कब से खोज रहे थे भाई इस ताऊ को। दूसरे ने लिखा- इसे इंडिया लेकर आ भाई, इसे भी डॉलर बना देंगे। तीसरे ने लिखा- ये तो अंग्रेज नहीं लगता। चौथे ने लिखा- कहां से खोजा भाई इस आदमी को।

ये भी पढ़ें:

देखा आपने लापरवाही का नतीजा! प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर कपड़े बेच रहा था लड़का, लोकल ट्रेन आते ही लुट गया बेचारा

300 लोगों को दावत, 40000 का केक, डीजे और लाइव म्यूजिक की व्यवस्था, 5 लाख खर्च कर महिला ने मनाया अपने डॉगी का बर्थडे

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।