1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 300 लोगों को दावत, 40000 का केक, डीजे और लाइव म्यूजिक की व्यवस्था, 5 लाख खर्च कर महिला ने मनाया अपने डॉगी का बर्थडे

300 लोगों को दावत, 40000 का केक, डीजे और लाइव म्यूजिक की व्यवस्था, 5 लाख खर्च कर महिला ने मनाया अपने डॉगी का बर्थडे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 12, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 02:20 pm IST

एक महिला ने अपने डॉगी के बर्थडे पर 5 लाख रुपए खर्च कर डाले। इतना ही नहीं महिला ने डॉगी के बर्थडे पर काटने के लिए 40 हजार रुपए का केक भी मंगाया था। अपने डॉगी के शाही अंदाज में बर्थडे मनाने को लेकर अब इस महिला की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।

अपने डॉगी के साथ सपना सोना- India TV Hindi
अपने डॉगी के साथ महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक महिला डॉग लवर की स्टोरी इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, महिला ने अपने डॉगी के बर्थडे पर 5 लाख रुपए खर्च कर दिए। डॉगी के जन्मदिन पर महिला ने विशेष रूप से आकर्षक कार्ड छपवाया और करीब 300 लोगों निमंत्रण देकर दावत पर बुलाया। साथ ही डीजे और लाइव म्यूजिक का प्रोग्राम भी रखा गया। इतना ही नहीं डॉगी के बर्थडे पर महिला ने 40 हजार रुपए का केक भी मंगवाया था। इसके अलावा डीजे और लाइव म्यूजिक के साथ डॉगी की स्पेशल इंट्री करवाई गई। डॉगी के केक काटने के बाद उसे लोगों में वितरण भी किया गया। बर्थडे पर लोगों ने DJ पर जमकर डांस किया। एक से एक पकवान खाए और डॉगी को उसके जन्मदिन पर खूब बधाई दी।

डॉगी के जन्मदिन पर महिला ने खर्च कर दिए 5 लाख रुपए

डॉगी के बर्थडे पर 5 लाख रुपए खर्च कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आई इस महिला का नाम सपना सोना है। सपना झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है। 5 जनवरी को उन्होंने अपने छह साल के डॉगी 'रोज सोना' का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। कुत्ते के बर्थडे पार्टी पर 5 लाख रुपए खर्च करने की खबर जब सोशल मीडिया पर फैली तब लोगों ने सपना के इस कारनामे को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की। किसी ने इसे पागलपन और फिजूलखर्ची बताया तो किसी ने सपना को एक नेक दिल इंसान बताया। कई लोगों ने तो उन पर यह भी लांछन लगाया कि पति का कमाया हुआ पैसा है। उड़ाने में कौन सी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, कई लोगों ने कहा कि एलिमनी का पैसा मिला होगा। तभी इतना खर्च किया जा रहा है। अगर अपना कमाया हुआ पैसा होता तो इतना खर्च नहीं करती। लोगों के इस तरह की टिप्पणी पर कुछ लोगों ने रिप्लाई करते हुए लिखा- उस महिला का पैसा, उसका कुत्ता और उसकी फीलिंग्स, हम कौन होते हैं उसे जज करने वाले।

हर साल डॉगी के बर्थडे पर करती हैं समाजसेवा

बता दें कि सपना एक समाजसेवी भी हैं। उन्होंने अपने डॉगी के बर्थडे के जश्न के मौके पर जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित अंत्योदय भवन परिसर के पास अंत्योदय बस्ती में करीब डेढ़-दो लाख रुपये की लागत से 20 सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई। साथ ही बस्ती के कम्युनिटी सेंटर में करीब 30 हजार रुपए की लागत से मैट कोटिंग करायी गई। रिपोर्ट्स की माने तो सपना एक सिंगल मदर हैं और रोज सोना नाम की डॉगी उनकी बेटी की तरह है। जब रोज 6 महीने की थी, तब सपना उसे गोद में लेकर रायपुर से जमशेदपुर आई थीं। रोज ना केवल सपना के परिवार का हिस्सा है बल्कि उनके जीवन का भी एक अहम हिस्सा है। सपना हर साल अपने डॉगी के जन्मदिन पर गरीबों को खाना खिलाना, उन्हें कंबल वितरण करना, गरीबों के बेटियों की शादी करवाना जैसे काम करती हैं।

ये भी पढ़ें:

जानलेवा जुगाड़! सर्दी से बचने के लिए लड़के ने किया खतरनाक कारनामा, Video देख अटक गईं लोगों की सांसें

Video: जो लड़ सका वहीं तो महान है! नदी में मगरमच्छों से घिरा जेब्रा, मौत थी निश्चित लेकिन अंत में पलट दिया पासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।