1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कॉल और मैसेज का रिप्लाई न मिले तो क्या करना चाहिए? इस सवाल पर एक ने किया सैवेज कमेंट

कॉल और मैसेज का रिप्लाई न मिले तो क्या करना चाहिए? इस सवाल पर एक ने किया सैवेज कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 07, 2025 09:58 am IST,  Updated : Mar 07, 2025 09:58 am IST

अभी एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस स्क्रीनशॉट को देखेंगे और उसमें लिखे मैसेज को पढ़ेंगे तो अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत अतरंगी है। यहां तमाम ऐसे पोस्ट देखने को मिलते हैं जो लोगों को हंसने पर मजूबर कर देते हैं या फिर उन्हें पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। दूसरे लोगों की तरह आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी तमाम तरह के पोस्ट देखते ही होंगे। कभी मजेदार वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब के रिप्लाई वाले स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभी एक ऐसा ही पोस्ट देखने को मिला। आइए फिर आपको वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।

स्क्रीनशॉट में क्या लिखा था?

अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स का सवाल और उसी पोस्ट पर एक लड़की का सैवेज रिप्लाई देखने को मिला। एक शख्स ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट एक पोस्ट किया और उसमें उसने लिखा, '20 मिस्ड कॉल्स, 30 से ज्यादा मैसेज करने के बाद भी एक रिप्लाई तक न मिले तो क्या करना चाहिए?' अब इस सवाल को देखने के बाद आयुषी नाम के एक यूजर ने रिप्लाई दिया। उसने लिखा, 'शर्म करने लेनी चाहिए।' अब यही कारण है कि स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो स्क्रीनशॉट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Riocasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ये एप कभी नहीं छोड़ूंगा।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चुल्लू भर पानी ठीक रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- आयुषी सच बोल रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे हंसाने के लिए धन्यवाद। चौथे यूजर ने लिखा- जबरदस्त।

ये भी पढ़ें-

मां की बात नहीं मानने पर कुछ ऐसा ही इलाज होता है, आप भी देखिए वायरल Video

दोस्त से पार्टी लेने का यह वाला तरीका देखा आपने? Video देख आप भी हंसने लगेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।