सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक और हफ्ते के सातों दिन, लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अलग-अलग अकाउंट से सोशल मीडिया पर न जानें कितनी ही चीजों को पोस्ट किया जाता है। उन्हीं कंटेंट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर जिसका किसी को अंदाजा नहीं होता है, वो वायरल हो जाते हैं। इसमें वीडियो और फोटो, दोनों ही होते हैं। कभी गजब के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी वायरल हो रहे फोटो लोगों के होश उड़ा देते हैं। अभी एक फोटो वायरल हो रही है जो हैरान करने लायक है।
Related Stories
वायरल फोटो में क्या दिखा?
आप सभी लोग अपने घर में कपड़े धोते होंगे। कुछ लोग कपड़ों को वाशिंग मशीन में सुखाते होंगे तो कुछ लोग धूप का सहारा लेते होंगे। आप अगर धूप में कपड़े सुखाएंगे तो कहां डालेंगे? जाहीर सी बात है कि कपड़ों को रस्सी पर डालेंगे जिससे वो सुख सके। लेकिन क्या आपने कभी किसी को देखा है जो बिजली के तारों पर कपड़ों को डालता हुआ नजर आया हो? हैरान हो गए, लेकिन वायरल फोटो में तो यही देखने को मिल रहा है। एक शख्स अपने घर की छत पर खड़ा है और सामने जा रही बिजली की तारों पर उसने कपड़े डाले हुए हैं। वायरल फोटो कब और कहां की है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर देखने लायक है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बहुत तेजस्वी लोग हैं इंडिया में।' साथ में रोने वाली इमोजी भी लगाई हुई है। खबर लिखे जाने तक फोटो को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- हर चीज का यूज करने आता है। वहीं एक यूजर ने रोने वाली इमोजी को शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है।
ये भी पढ़ें-
भाई की पसंदीदा औरत ने ये क्या कर दिया, Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी
लड़की से ज्यादा रोला भाई ने जमा दिया, Video जमकर हो रहा है वायरल