1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का फैशन सेंस तो बहुत कमाल का है, एक बार देख लेंगे तो हिल जाएगा दिमाग

भाई का फैशन सेंस तो बहुत कमाल का है, एक बार देख लेंगे तो हिल जाएगा दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 25, 2025 07:59 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 07:59 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है। आपकी नजर जब उस आदमी पर पड़ेगी तो आपका हैरान होना तय है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग न जाने कितने ही वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं वीडियो में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो में जुगाड़, लड़ाई, स्टंट, अतरंगी चीजें शामिल होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें कुछ अनोखा नजर आता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स का अनोखा फैशन देखने को मिलेगा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का है। वीडियो किसी शहर के बस का लग रहा है। उसमें कई सारे लोग ट्रैवल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स की नजर वहां पास में खड़े एक दूसरे शख्स की जींस पर पड़ी जिसके बाद उसने वीडियो रिकॉर्ड किया और वो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आने वाले शख्स ने जींस को उल्टा पहना हुआ है और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा होता कि शख्स ने लोवर पहना होता तो समझ में आता कि जल्दबाजी में ऐसा हो गया होगा मगर कोई जींस उल्टी पहनता है तो उसके बटन बंद करते समय ही उसे पता चल जाता है। मगर यह शख्स उल्टी जींस पहनकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैवल कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर betharkii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सितारों में बात चले तेरे यार की। दूसरे यूजर ने लिखा- चुड़ैल का मेल वर्जन। तीसरे यूजर ने लिखा- किसने बनाया ये मुजस्सिमा। एक अन्य यूजर ने लिखा- नया फैशन अनलॉक हो गया।

ये भी पढ़ें-

हे भगवान अब इस चीज की भी होने लगी चोरी, वायरल Video देखकर आप हैरान हो जाएंगे

दीदी तो गोपी बहू की भी गुरु निकली, इनकी हरकत देखकर माथा पकड़ लेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।