1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे भगवान अब इस चीज की भी होने लगी चोरी, वायरल Video देखकर आप हैरान हो जाएंगे

हे भगवान अब इस चीज की भी होने लगी चोरी, वायरल Video देखकर आप हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 25, 2025 06:24 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 06:24 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि हमारे देश के युवा ये क्या कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी उनकी ट्रोल किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के यूजर्स की आंखों से कुछ नहीं बचता है। एक दो दिन लेट हो सकता है मगर उनकी फीड पर तमाम वीडियो आ ही जाते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। इन वायरल वीडियो में दुनिया के किस कोने में क्या अजीब या फिर गलत या कुछ बहुत अच्छा हो रहा है, वो सब देखने को मिल जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव तो होंगे ही और आपने भी तमाम तरह के वीडियो देखे होंगे। अलग-अलग वीडियो में अलग-अलग चीजें देखने को मिल जाती हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है जिसे कर्नाटक का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दुकान के आगे कुछ ट्रे में दूध के पैकेट रखे हुए हैं। आपने भी अपने इलाके में सुबह सुबह ऐसा नजारा देखा ही होगा। वीडियो में आगे नजर आता है कि कुछ युवक एक स्कूटी पर बैठे हुए वहां पहुंचते हैं और कई सारे दूध के पैकेट उठाकर अपने पास रख लेते हैं और फिर वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। वीडियो को कर्नाटक का बताया जा रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए उस पर लिखा है, 'कर्नाट में चार लड़के स्कूटर पर आए और दुकान के बाहर रखे दूध के पैकेट्स को चुरा लिया।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें इस हरकत के लिए ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई ये दूध इनको पचेगा नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- शर्मनाक हरकत। तीसरे यूजर ने लिखा- ये हैं पढ़े लिखे लोग। एक अन्य यूजर ने लिखा- पढ़े लिखे गंवार हैं।

ये भी पढ़ें-

दीदी तो गोपी बहू की भी गुरु निकली, इनकी हरकत देखकर माथा पकड़ लेंगे आप

मर्द है झेल लेगा लेकिन औरत होती तो...; वायरल Video पर आए कुछ ऐसे रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।