1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किसकी बंदी नाराज है भाई! वायरल बैनर को देखने के बाद लोग इस तरह ले रहे हैं मजे

किसकी बंदी नाराज है भाई! वायरल बैनर को देखने के बाद लोग इस तरह ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 20, 2025 11:54 am IST,  Updated : Jan 20, 2025 11:54 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान होंगे क्योंकि ऐसा पहले कुछ नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजे लेने के लिए कमेंट सेक्शन में उतर गए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जितनी भी अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं, उसे कोई न कोई रिकॉर्ड कर लेता है और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। इसके बाद क्या, उस पोस्ट पर दूसरों की नजर पड़ती है और अगर वो उनका ध्यान खींच लेता है तो फिर उसे वायरल होने से कोई नहीं रोक पाता है। आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। आप भी चलाते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी हर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और फोटो को देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उसे देखेंगे तो आपको हंसी भी आ सकती है। वैसे लोग तो मजे ले ही रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता हैकि एक जगह किसी खंभे पर एक बैनर लगा हुआ है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स उस पर जूम करता है तो नजर आता है कि उस पर लिखा है, 'सॉरी फॉर एवरिथिंग बेबू।' अब यह बैनर किसने लगवाया, लगवाने वाला लड़का है या फिर लड़की इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई। इसके पीछे का कारण क्या है, वो भी नहीं पता मगर किसी ने इसका वीडियो बनाया और वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर ऐसा ही लगता है जैसे किसी ने अपने नाराज पार्टनर को मनाने के लिए लगवाया हुआ है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Psychhshi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसकी बंदी नाराज है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जाओ मनाओ बंदी को। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको कहते हैं असली वाला क्रिंज। तीसरे यूजर ने लिखा- घना आशिक लागे है। चौथे यूजर ने लिखा- इतनी मेहनत मत कर भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- सभी की बाबू मान जाएगी अब।

ये भी पढ़ें-

पूरा बंदर समाज डरा हुआ है! शख्स का प्रैंक देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

ये वाला जुगाड़ तो आपके होश ही उड़ा देगा, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।