Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिजली के तार पर लेटकर आराम करता दिखा शख्स, Video हो रहा है वायरल

बिजली के तार पर लेटकर आराम करता दिखा शख्स, Video हो रहा है वायरल

Written By: Adarsh Pandey Published : Jan 02, 2025 11:39 am IST, Updated : Jan 02, 2025 11:42 am IST

लोग अपने घर में बिस्तर पर लेटकर आराम करते हैं मगर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिजली के तारों पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर आपका हैरान होना तय है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स प्लेटफॉर्म हो, हर जगह लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कुछ पेज और अकाउंट तो इसलिए ही बने हैं कि दुनिया की तमाम अतरंगी चीजों को वो पोस्ट कर सकें। उन्हीं में से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा क्योंकि आमतौर पर आपने ऐसा नजारा अपनी आंखों से कभी नहीं देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आप जब कभी भी थक जाते होंगे तो अपने घर में बिस्तर पर लेटकर आराम करते होंगे। कुछ लोग सोफे पर भी लेटकर अपनी कमर सीधी कर लेते हैं। लेकिन क्या आप कभी किसी ऐसे आदमी से मिले हैं जो बिजली के तारों पर लेटता हो? अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बिजली के तारों पर आराम से लेटा हुआ है। वो तारों पर लेटकर मस्त आराम कर रहा है। वहीं उसे जो देख रहा है, उसकी आंखें खुली की खुली रह जा रही है। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pitchumanimemes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा है और 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा- 150 की ताकत है। दूसरे यूजर ने लिखा- नशे में धुत होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- दुनिया में ईयर का सेलिब्रेशन। चौथे यूजर ने लिखा- लोकल वर्जन। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

ChatGPT नहीं मार्केट में छाई ChaiGPT, स्टॉल की फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

दोस्त के साथ शख्स ने किया गजब का मजाक, वायरल Video आपको भी आएगा पसंद

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement