1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ChatGPT नहीं मार्केट में छाई ChaiGPT, स्टॉल की फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

ChatGPT नहीं मार्केट में छाई ChaiGPT, स्टॉल की फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2025 10:50 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 10:50 am IST

एक शख्स ने गजब की क्रिएटिविटी दिखाते हुए अपने चाय के स्टॉल का ऐसा नाम रखा जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। फोटो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुनिया की तमाम अतरंगी और क्रिएटिव चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम पोस्ट देखे होंगे जिसमें कुछ अनोखा या फिर हटके देखने को मिला ही होगा। कई बार दुकानों के नाम भी गजब की क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। अपने दुकान को यूनिक बनाने और लोगों का ध्यान पाने के लिए लोग दुकान का नाम बहुत ही सोच समझकर और हटके रखते हैं। अभी एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है जिसमें स्टॉल का नाम काफी अलग देखने को मिला।

फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

आपने अब तक कई दुकान और स्टॉल देखे होंगे जहां चाय बिकती है। अधिकतर लोग अपने नाम पर ही दुकान का नाम रखते हैं। उसके अलावा लोग चाय अड्डा, चाय बार जैसी क्रिएटिविटी भी दिखाते हैं। मगर एक शख्स ने ChatGPT से जुड़ा हुआ नाम रखा जो बहुत ही अलग है। शख्स ने अपनी दुकान का नाम ChaiGPT रखा है। उसके नीचे लिखा है, 'ChaiGPT (Genuinely Pure Teas) Enhanced with AI (Adrak & Ilaichi.)' शख्स ने दुकान के नाम पर गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जानते थे, उसपर @MathRestaurant नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'ChaiGPT' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्केटिंग का भगवान।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ChaiGPT एकदम क्रेजी है।

ये भी पढ़ें-

दोस्त के साथ शख्स ने किया गजब का मजाक, वायरल Video आपको भी आएगा पसंद

स्कूल में खेल रहे थे बच्चे, तभी अचानक घुस आया सांड, सामने खड़ा होकर भी नहीं रोक पाया गार्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।