1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्त के साथ शख्स ने किया गजब का मजाक, वायरल Video आपको भी आएगा पसंद

दोस्त के साथ शख्स ने किया गजब का मजाक, वायरल Video आपको भी आएगा पसंद

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2025 06:47 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 06:47 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। इतना ही नहीं शायद आप भी अपने दोस्त के साथ वैसा प्रैंक करने के बारे में सोचेंगे। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने अपने दोस्त के साथ क्या प्रैंक किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी मजेदार वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई वाला वीडियो वायरल होता है। किसी वीडियो में गंभीर मुद्दे की बात होती है तो किसी वीडियो में लोग अपने दोस्त के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आते हैं। आप सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो आप भी उन वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। अभी एक प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हंसने लगेंगे।

वीडियो में क्या नजर आया?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स अपने दोस्त के पैर में कुछ लगाकर उसे खुजली जैसा महसूस करवाने लगता है। इसके बाद उसका दोस्त अपने पैर को ऊपर उठाता है और तब तक वो उसकी चप्पल उठाकर एक पॉलीथीन में डाल लेता है। उसका दोस्त जब पैर नीचे रखता है तो उसे अपनी चप्पल नहीं मिलती है। इसके बाद प्रैंक करने वाला शख्स वहां बैठे दूसरे दोस्तों से मिलने लगता है और वह शख्स अपनी चप्पल को खोजता रहता है। इतना ही नहीं वो उस पॉलीथीन को उसी के हाथ में दे देता है मगर उसे पता ही नहीं था कि उसकी चप्पल उसी के पास है। अंत में उसे इसके बारे में पता चलता है।

यहां देखें प्रैंक का वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @alcholcx नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह फनी था। दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी अलग था। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

स्कूल में खेल रहे थे बच्चे, तभी अचानक घुस आया सांड, सामने खड़ा होकर भी नहीं रोक पाया गार्ड

एक खाली बाल्टी से शख्स ने तीन बार महिला को बनाया मुर्ख, Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।