1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक खाली बाल्टी से शख्स ने तीन बार महिला को बनाया मुर्ख, Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप

एक खाली बाल्टी से शख्स ने तीन बार महिला को बनाया मुर्ख, Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 03:37 pm IST

रास्ता चलते एक शख्स ने एक महिला के साथ ऐसा प्रैंक किया जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। शख्स ने खाली बाल्टी लेकर महिला के साथ प्रैंक किया। आइए आपको वायरल हो रहे प्रैंक के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम वायरल वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। हर दिन कुछ नया और अलग वायरल हो ही जाता है। सोशल मीडिया पर लड़ाई, स्टंट, डांस, अतरंगी हरकत के अलावा प्रैंक के भी वीडियो वायरल होते हैं। प्रैंक वीडियो वो होते हैं जिसमें एक शख्स सामने वाले के साथ मजाक करता है या फिर किसी तरह उसे बेवकूफ बनाता है और उसका रिएक्शन रिकॉर्ड किया जाता है। अभी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने सिर पर बाल्टी लेकर जा रहा है। उसके पास से जैसे ही एक महिला गुजरने वाली होती है, वो बाल्टी के गिरने की एक्टिंग करता है। महिला को लगता है कि उस पर बाल्टी से पानी या कुछ गिर जाएगा और बचने के चक्कर में वो नीचे गिर जाती है। इसके बाद उसे गुस्सा आता है और वो उस आदमी की तरफ बढ़ती तो वह फिर से ऐसा ही करता है और महिला फिर बचने लगती है। महिला फिर उसकी तरफ गुस्से में बढ़ती है और वो तीसरी बार भी उसी तरह से महिला को बेवकूफ बनाता है। इसके बाद वो बाल्टी को छोड़ भाग जाता है और महिला पीछा करती है। वीडियो मजेदार है इसलिए वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @tannokasa3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितनी बार फंसोगी आप।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे की तारीफ करके उसमें जोश बढ़ा दिया, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें Video

खतरों के खिलाड़ी भी इस बंदे के आगे फेल हो जाएंगे, शख्स का स्टंट आपको कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।