1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीपक नाम के शख्स ने ठेले पर लिखवा दी गजब की लाइन, फोटो हो रही है वायरल

दीपक नाम के शख्स ने ठेले पर लिखवा दी गजब की लाइन, फोटो हो रही है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 03, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 02:51 pm IST

एक शख्स जो पानी पुरी और आलू टिक्की बेचता है उसने अपने ठेले पर ऐसी शायरी वाली लाइन लिखवा दी कि अब उसके ठेले की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या लिखवा दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनवाया हुआ है और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक पोस्ट आते ही होंगे। कभी गजब के वीडियो नजर आते होंगे तो कभी किसी फोटो को देखकर आपकी हंसी निकल जाती होगी। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल होता हुआ नजर न आता हो। कभी जुगाड़ का वीडियो तो कभी लड़ाई का वीडियो नजर आता है। कभी दुकान पर लिखी लाइन की फोटो वायरल होती हो तो कभी ट्रक के पीछे लिखी लाइन की फोटो वायरल होती है। लेकिन अभी एक ठेले पर लिखी लाइन की फोटो वायरल हो रही है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आपने अब तक ट्रकों के पीछे लिखी एक से बढ़कर एक लाइनें देखी और पढ़ी होंगी। कोई मोटिवेशनल लाइन लिखवाता है तो कोई मजेदार लाइन लिखवाता है। लेकिन इस काम में सिर्फ ट्रक और ऑटो वाले ही माहिर नहीं हैं बल्कि कुछ दुकान वाले और ठेली वाले भी गजब-गजब की लाइनें लिखवाते हैं। अभी उन्हीं में से एक वायरल हो रहा है। वायरल हो ही फोटो में एक ठेली नजर आ रही है जो पानी पुरी और आलू टिक्की बेचने के काम आता है। उस पर लिखा है, 'लगाकर दिल में आग तुमने ये खेल खेला है, कोई पूछे तो बता दे कि ये दीपक का ठेला है।' उसके नीचे 'टिक्की मटर खस्ता' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर being.relateble नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। इसे देख किसी को हंसी आई तो कोई हैरान हो गया। वहीं अधिकतर लोगों ने अपने दीपक नाम के दोस्त को टैग किया है। अपने दोस्त से मजे लेने के लिए लोगों ने ऐसा किया है। यह फोटो किस जगह की है, उसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा दिमाग कोई भारतीय ही लगा सकता है, वायरल फोटो देखने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान

दादी तो काफी गुस्से वाली निकली, उनकी बातें सुनकर लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।