1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादी तो काफी गुस्से वाली निकली, उनकी बातें सुनकर लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स, देखें Video

दादी तो काफी गुस्से वाली निकली, उनकी बातें सुनकर लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 03, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 01:06 pm IST

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दादी जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनका वीडियो देखने के बाद यह तो समझ में आ गया कि दादी गुस्से वाली हैं लेकिन उनका वीडियो देखकर आपको हंसी जरूर आ जाएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत मनोरंजक है। यहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग वीडियो और फोटो नजर आते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम तरह के वीडियो और फोटो आते ही होंगे जिन्हें आप भी देखते होंगे। कभी प्यारे बच्चों की मासूम हरकत का वीडियो वायरल होता है तो कभी बड़े बुजर्ग लोगों का कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जिसे देखने के बाद हंसी आ जाती है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दादी जी किसी को फोन कर रही हैं। कॉल पूरी रिंग तक बजा होगा और सामने वाले ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद एक रिकॉर्डेड आवाज आती है जिसमें बताया जाता है कि 'आप जिस व्यक्ति को कॉल कर रहे हैं तो उत्तर नहीं दे रहे हैं।' ऐसा ही वीडियो में भी सुना जा सकता है। लेकिन दादी यह सुनते ही भड़क गई और बोलती हैं, 'तू क्यों दे रही है फिर उत्तर?' दादी के इसी जवाब के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Harsh_MZP नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा कस्टमर केयर डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सैवेज दादी। दूसरे यूजर ने लिखा- स्वैग है। तीसरे यूजर ने लिखा- डरने वाला वीडियो ही है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं पैसे लूटने की निंजा टेक्निक, वायरल Video देख आप भी करेंगे तारीफ

ये तो गजब टोपीबाज आदमी निकला, रिश्तेदारों के साथ जो किया उसे देखना तो बनता है, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।