1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं पैसे लूटने की निंजा टेक्निक, वायरल Video देख आप भी करेंगे तारीफ

इसे कहते हैं पैसे लूटने की निंजा टेक्निक, वायरल Video देख आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 03, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 12:50 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स का गजब का जुगाड़ देखने को मिलेगा। आपने आज से पहले शायद ही ऐसा कोई जुगाड़ देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर गली और मोहल्ले में आपको कोई न कोई ऐसा मिल ही जाएगा जिसका दिमाग जुगाड़ के मामले में काफी तेज चलता होगा। कई लोग तो ऐसे भी मिलते हैं जो ऐसे-ऐसे जुगाड़ खोज निकालते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान देखता ही रह जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आप तो जानते ही होंगे कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर ही वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप शख्स के जुगाड़ को मान जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी कुछ नोट को हवा में उड़ाता है। हवा में नोटों के उड़ने के बाद लोग उसे लूटने में लग जाते हैं। इसके बाद वो थोड़ा आगे जाता है और फिर से एक गड्डी को उड़ाने की कोशिश करता है। इतने में दूसरा आदमी अपने जुगाड़ के साथ तैयार हो जाता है। अब जैसे ही वो आदमी हवा में नोट उड़ाता है जुगाड़ वाला शख्स अपने बड़े से नेट को आगे ले जाता है और हवा में से ही सारे नोट को अपने नेट में फंसाकर ले लेता है। उसके इस जुगाड़ को देखने के बाद नोट उड़ाने वाला आदमी भी उसे देखता रह जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े खतरनाक लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 62 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने जोर से हंसने वाली GIF शेयर की तो दूसरे आदमी ने उसे लीजेंड कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

ये तो गजब टोपीबाज आदमी निकला, रिश्तेदारों के साथ जो किया उसे देखना तो बनता है, देखें Video

बच्चे को उसकी सगी मां ने ही दिया धोखा, वायरल Video देख लोग बोले- 'ये तो चीटिंग है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।