1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेर के शरीर पर मधुमक्खियों ने बना लिया अपना छत्ता, तड़पते हुए जंगल के राजा का AI Video हुआ वायरल

शेर के शरीर पर मधुमक्खियों ने बना लिया अपना छत्ता, तड़पते हुए जंगल के राजा का AI Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 02, 2025 06:48 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 12:19 pm IST

सोशल मीडिया पर शेर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शेर के शरीर पर मधुमक्खियों का पूरा छत्ता लगा हुआ है। शेर दर्द के मारे तड़पते हुए जंगल में घूम रहा है। यह AI जेनरेटेड वीडियो है लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग इसे देखकर धोखा खा जा रहे हैं।

शेर के शरीर पर बैठीं मधुमक्खियां- India TV Hindi
शेर के शरीर पर बैठीं मधुमक्खियां Image Source : SOCIAL MEDIA

वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ को देख हमें डर लगता है तो कुछ देखने के बाद हम पूरी तरह से चौंक जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शेर के शरीर पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया है। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह नजारा देख लोगों के होश ही उड़ गए। इतने छोटे से जीव जंगल के राजा का जीना दुभर कर देंगे यह किसी ने सोचा तक नहीं था। हालांकि ये वीडियो AI जेनरेटेड है और फिलहाल सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। 

शेर के शरीर पर मधुमक्खियों का छत्ता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के राजा शेर को इतनी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है कि वह चाहकर भी अपने आप को बचा नहीं पा रहा है। शेर के पूरे शरीर को मधुमक्खियों ने छाप लिया है। वह दर्द से तड़पते हुए जंगल में इधर-उधर घूम रहा है और मधुमक्खियां अपना छत्ता बसाएं उसके पीठ पर घूम रही हैं। शेर की यह स्थिति देख जंगल में तैनात रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया और फिर टीम ने सुई और दवाई की मदद से शेर के शरीर पर बने मधुमक्खियों के छत्ते को साफ किया। शेर की स्थिति देख यह साफतौर पर समझा जा सकता है कि शेर दर्द से काफी परेशान था।  रेस्क्यू टीम ने शेर को आखिरकार बचाया। इसके बाद शेर को एक नई जिंदगी मिली। 

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anil.beniwal29 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना वायरल हुआ कि इसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कुछ लोगों ने कमेंट कर इस दर्दनाक नजारे पर हैरानी जताई तो वहीं कुछ लोगों ने रेस्क्यू टीम की खूब सराहना की। 

ये भी पढ़ें:

कैमरामैन के सामने लाचार है आज का युवा, शादी में डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन को देख आपको भी आने लगेगी शर्म

पूजा-पाठ तो होता रहेगा, पहले आप पंडित जी का डांस देखिए, हनी सिंह के गाने पर जो आग लगाई, Video देख मजा ही आ जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।