1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी ने अंग्रेजी की ऐसी-तैसी कर दी, पढ़ने के बाद आपकी नहीं रुकेगी हंसी

इस आदमी ने अंग्रेजी की ऐसी-तैसी कर दी, पढ़ने के बाद आपकी नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 26, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 04:18 pm IST

एक शख्स ने किसी फेसबुक पर अपनी और अपने भाइयों की साथ में की फोटो पोस्ट और कैप्शन में अंग्रेजी में कुछ लिखा। आप जब उस लाइन को पढ़ेंगे तो चाहकर भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कई तरह की भाषाएं हैं जिसे लोग बोलते हैं। उन्हीं में से एक अंग्रेजी भी है जिसे आप कई लोगों को बोलते हुए देखते और सुनते भी होंगे। कुछ लोगों को बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलने आती है तो वहीं कुछ लोग टूटी फूटी अंग्रेजी बोलकर अपना काम चलाते हैं। लेकिन कुछ इतनी टूटी फूटी अंग्रेजी बोलते या फिर लिखते हैं कि उसे देखने के बाद इंसान अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे तमाम पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। अभी भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप एक बार उसे देखेंगे तो अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है वो फेसबुक के किसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट है। उसमें नजर आ रहा है कि एक झरने के सामने तीन लोग खड़े हैं। अलग-अलग पोज देते हुए तीनों ने फोटो क्लिक करवाई थी जिसे उनमें से ही एक शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उसने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में ऐसी अंग्रेजी लिखी कि उसे पढ़ने के बाद तो अंग्रेज भी अपना माथा पीटने लगेंगे। पोस्ट करते हुए उसने लिखा है, 'Me and my large barathar and axtra large barathar.' बंदे ने अंग्रेजी तो गलत लिखा ही है, साथ में गलत स्पेलिंग भी लिखी है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर shaizjahangir नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो के ऊपर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'इसको कहते हैं इंतकाम जो इस बंदे ने अंग्रेजों से लिया है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम मेरे एक्सट्रा लार्ज प्रो फ्रेंड हो। दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान ये तो बहुत ज्यादा हो गया। वहीं अधिकतर लोगों ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

बिना पटरी के ही चलती है ये वाली रेल, Video देखकर आप भी कहेंगे, 'बात तो सही है'

ये देखो लड़कों की एक और हरकत, देखकर आपको भी अपने दोस्तों की आ जाएगी याद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।