1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का टैलेंट आपको भी हैरान कर देगा, Video देखकर आप उसकी तारीफ जरूर करेंगे

भाई का टैलेंट आपको भी हैरान कर देगा, Video देखकर आप उसकी तारीफ जरूर करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 10, 2025 01:00 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 01:00 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का साइकिल पर अपना कंट्रोल दिखा रहा है। उसका स्टंट देखकर आप उसकी तारीफ करने लगेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है। आपको हर इंसान जो स्मार्ट फोन चलाता है, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। कोई फेसबुक पर है तो कोई इंस्टा और एक्स पर है। वहीं कई लोग आपको सारे प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया से दूर हैं। आप शायद उन लोगों में शामिल होंगे जो सोशल मीडिया का यूज करते होंगे। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स हो, हर जगह रोज न जाने कितने ही वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर साइकिल को लिटाया हुआ है। कुछ दूरी पर लड़का खड़ा है और तैयार होने के बाद भागते हुए आता है और एक पैडल पर पैर रखकर बिना हाथ लगाए ही साइकिल पर चढ़ जाता है। इसके बाद वो अलग-अलग स्टंट दिखाता है। साइकिल को जरा सा आगे करके व्हीली मारता है, साइकिल के हैंडल को पकड़े हुए बाकी बॉडी को 360 घूमाना समेत वो कई स्टंट करके दिखाता है जो आपको पसंद जरूर आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @purkharam36 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा स्टंट है। दूसरे यूजर ने लिखा- वास्तव में उसकी प्रतिभा अद्वितीय है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत मस्त वीडियो है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में रात 1 बजे हुआ कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, उसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

जीत के बाद कुछ ऐसा ही हो जाता है इंडियन फैंस का हाल, वायरल Video जरूर देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।