कल का दिन सभी भारतीय क्रिकेट लवर्स के लिए एक यादगार दिन बन गया है। 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल हुआ जिसमें इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया। जीतने के बाद सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली। आपने भी मैच देखा ही होगा और आपने भी उस जीत को सेलिब्रेट किया होगा। इस दौरान आपने देखा होगा कि टीम के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए पहुंचे श्रेयस अय्यर डांस कर रहे थे। वो डांस स्टेप देख फैंस को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक करैक्टर की याद आ गई और दोनों के एक-एक क्लिप को जोड़कर उसे वायरल किया गया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो क्लिप मर्ज हैं। ऊपर वाले में इंडियन टीम के प्लेयर नजर आ रहे हैं। सभी चैंपियंस बनने के बाद फोटो क्लिक करवाने के लिए जमा हुआ हैं। वहां पर श्रेयस अय्यर डांस करते हुए पहुंचते हैं। अब दूसरे क्लिप में तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक करैक्टर है जो उसी तरह का डांस कर रहा है। वो करैक्टर साइंटिस्ट अय्यर है। वो भी उसी स्टेप्स में डांस कर रहा है। अब दोनों को मिलाकर वीडियो को वायरल किया जा रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @be_mewadi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'अय्यर' और हंसने वाली इमोजी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हु लिखा- इसलिए सोचूं कि कहीं देखेला लग रहा। दूसरे यूजर ने लिखा- सेम सेम बट डिफरेंट। तीसरे यूजर ने लिखा- ये TMKOC की दुनिया है और हम बस रह रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- मजा आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- पूरा अय्यर समाज खुश है।
ये भी पढ़ें-
चचा ने अनोखे तरीके से समझाया संगत का असर, पूरा Video देखकर नहीं ही रुकेगी हंसी
Bike पर 7 साल के इस बच्चे का स्टंट देख हैरान रह गए लोग, Video खूब हो रहा वायरल