1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा जुगाड़ आज से पहले नहीं देखा होगा कहीं, Video सोशल मीडिया पर वायरल

ऐसा जुगाड़ आज से पहले नहीं देखा होगा कहीं, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 10, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 06:41 pm IST

एक कमाल के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जो आपको शायद पसंद भी आ जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में कैसा जुगाड़ देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। आप जहां जाएंगे, आपको वहां कोई न कोई जुगाड़ करने वाला मिल ही जाएगा। हर मोहल्ले और हर इलाके में कोई न कोई ऐसा होता ही है जिसका दिमाग जुगाड़ करने में काफी तेज चलता है। कुछ लोग तो ऐसे जुगाड़ लाते हैं कि उन्हें देखने वाला पूरी तरह से हैरान हो जाता है। वहीं कुछ लोग अपने काम को बेहतर करने के लिए भी जुगाड़ करते हैं। जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं और एक्टिव रहते हैं, उन्होंने एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखते होंगे क्योंकि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर ही नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी लोगों में से जितने भी गांव में रहे हैं या फिर समय-समय पर गए हैं, उन्होंने देखा होगा कि गांवों में पशुओं को दिए जाने वाले चारे को काटने के लिए मशीन रखी जाती है। खेतों से लाई घास आदी को उस मशीन से काटा जाता है और फिर पशुओं को खाने के लिए दिया जाता है। उस मशीन से जब चारा कटता है तो वो उड़ते भी बहुत हैं। एक शख्स ने इस चीज को रोकने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया। उसने किसी ट्रैक्टर या फिर ट्रक के टायर को काटकर उसके ऊपर लगा दिया। अब चारा कटता है और उड़ता है तो टायर से टकरा कर नीचे गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SUNILKASWAN79 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नई नई तकनीक के मामले में हम सबसे आगे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बढ़िया टेक्नोलॉजी है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल जुगाड़ करना हम भारतीयों से सीखना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- तकनीक तो बहुत अच्छी है। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत ही बढ़िया जुगाड़ लगाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये जुगाड़ सभी को आजमाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

यमराज धरती पर घूमने आ गए हैं! शख्स का वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे आप, लोगों ने भी किया है कमेंट

मास्टर साहब पढ़ाने की जगह अपना प्रमोशन करने लगे, फिर बच्चों ने कुछ यूं सिखाया सबक, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।