A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिसने किए शर्म, उसके फूटे कर्म! ये लड़का इसी विचार पर जिंदा है, आप भी देखें Video

जिसने किए शर्म, उसके फूटे कर्म! ये लड़का इसी विचार पर जिंदा है, आप भी देखें Video

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद जितने भी लड़के हैं, वो इस लड़के के साथ खुद को रिलेट कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे जहां आप तमाम तरह के वीडियो और फोटो देखते होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि उन्हीं सब वीडियो और फोटो में से कुछ वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वही पोस्ट होते हैं जो बहुत यूनिक होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामा और अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है तो कभी बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी जो किसी के घर आया हुआ था, वो वहां से जाते वक्त उनकी बेटी को कुछ पैसे दे रहा है। वो लड़की उस आदमी को पैसे के लिए मना कर रही है। इतना ही नहीं उसकी मां भी उसे पैसे देने के लिए मना कर रही है। लड़की की मां बोलती है कि नहीं, हर बात आते हो और देकर जाते हो। इसके बाद वो आदमी उस लड़की को छोड़कर पास में बैठे उनके लड़के को पैसे देने लगता है। लड़का एक बार भी मना नहीं करता है और वो उस पैसे को लेकर जेब में रख लेता है। इसी अंतर के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sarcastic.trolls नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जिसने किए शर्म, उसके फूटे कर्म। दूसरे यूजर ने लिखा- वो उसका इंतजार कर रहा था। तीसरे यूजर ने लिखा- शर्म को तो कब से बेचकर सोन पापड़ी खा चुका है मैंने। एक अन्य यूजर ने लिखा- घर आई लक्ष्मी को नहीं ठुकराते।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

उधारियों से बचने के लिए बंदे ने निकाला अनोखा तरीका, हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

दीदी आम बेचने निकली हो या फिर धमकाने? लड़की का वायरल Video एक बार आप भी देखें