1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी संग टहल रहे पति को लड़की ने स्कूटी से मारी जोरदार टक्कर, Video हुआ वायरल

पत्नी संग टहल रहे पति को लड़की ने स्कूटी से मारी जोरदार टक्कर, Video हुआ वायरल

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग लड़की को ट्रोल कर रहे हैं। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी शायद कुछ इसी तरह से रिएक्ट करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल होता हुआ नजर न आता हो। हर दिन लोग तमाम वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ जो बहुत अनोखे होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या उसमें किसी की गलती होती है तो वो वायरल हो ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तमाम वायरल पोस्ट आते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई तो कभी सड़क पर किसी की गलती से हुए हादसे का वीडियो भी वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपनी पत्नी के साथ गली में टहलते हुए जा रहा है। इसी दौरान वहां एक लड़की तेजी से अपने स्कूटी पर आती है और वो आदमी को इतने जोर से टक्कर मारती है कि वो हवा में उड़ते हुए कुछ दूर जाकर गिर जाता है। लड़की भी स्कूटी के साथ नीचे गिर जाती है और उसके बाद वो खुद उठकर एक जगह खड़ी हो जाती है। टक्कर के बाद उस आदमी की पत्नी और कुछ अन्य लोग भागकर उसके पास उठाने के लिए जाते हैं। वीडियो इतने पर ही खत्म हो जाता है तो यह नहीं पता चलता है कि आगे क्या हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो कहां का और कब का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी को कोई कुछ नहीं बोलेगा, गलती भैया की है जो रोड पर चल रहे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी को कोई कुछ नहीं बोलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- हां भाई लड़कियों की गलती कहां होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी भोली हैं। चौथे यूजर ने लिखा- हां भैया की गलती है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा जुगाड़ आज से पहले नहीं देखा होगा कहीं, Video सोशल मीडिया पर वायरल

यमराज धरती पर घूमने आ गए हैं! शख्स का वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे आप, लोगों ने भी किया है कमेंट