A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिवाली पर लड़की ने कर दी बहुत बड़ी गलती जो लंबे समय तक रहेगी याद, Video हो रहा है वायरल

दिवाली पर लड़की ने कर दी बहुत बड़ी गलती जो लंबे समय तक रहेगी याद, Video हो रहा है वायरल

इस दिवाली सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड देखने को मिला जिसे लड़के फॉलो कर रहे थे और उसी ट्रेंड को एक लड़की ने फॉलो करने का सोचा और यही उसकी बड़ी गलती साबित हुई। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/CHAHEKAA__ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कल रात देश भर में दिवाली का त्योहार मनाया गया और आज अब उसका पूरा कंटेंट हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलेगा। किसने किस तरीके से पटाखे फोड़े, लोगों को Asthetic फोटो, दिवाली पर मचा बवाल और कांड, सभी तरह के कंटेंट हमें सोशल मीडिया पर आज दिन भर देखने को मिलेगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और सुबह से लेकर अभी तक कुछ देर भी अगर सोशल मीडिया पर स्क्रोल किया है तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे। आइए अब हम आपको एक नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

लड़की ने क्या गलती कर दी?

इस दिवाली सोशल मीडिया पर देखने को मिला कि एक लड़का अपने हाथ पर केमिकल जो शायद सैनिटाइजर है, उसे अच्छे से डाल लेता है और दोस्त के हाथ पर भी उसे डाल देता है। इसके बाद वो हल्की सी आग लगाकर अपने दोस्त के साथ हाथ मिलाता है और ऐसे ट्रेंड कई लोगों ने फॉलो किया। अब एक लड़की ने अपनी दोस्त के साथ भी ऐसा करने के बारे में सोचा। लड़की ने सब कुछ कर लिया मगर आखिर में उसकी दोस्त डर कर भाग जाती है और ये लड़की भी उस आग से हाथ जलने पर उसे बुझाने में लगी हुई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chahekaa__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में 'घनघोर पछतावा' लिखा हुआ है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह बेटे मौज कर दी। दूसरे यूजर ने लिखा- भई ऐसा कौन करता है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई मेरी हंसी नहीं रुक रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सेल्फ हार्म में ही आराम ढूंढने में लगी है बेचारी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिवाली आते ही लोगों की कलाकारी भी निखर कर आ रही है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

दिवाली पर सोन पापड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी