1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिवाली पर सोन पापड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी

दिवाली पर सोन पापड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 20, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 01:55 pm IST

किसी एक प्रदर्शन का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे एक मीम की तरह शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : X/@SAMRAJ49

हर दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और जैसे ही कोई त्योहार आता है उससे जुड़े खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर घूमने लगते हैं। कुछ पिछले साल के होते हैं तो कुछ मजेदार मीम्स होते हैं जिसे लोग बनाकर पोस्ट करते हैं। वहीं कुछ नए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब जैसे कि आप जानते हैं कि आज दिवाली है तो इससे जुड़े खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं और अभी तो एक कमाल का मीम देखने को मिला जो सोन पापड़ी के लिए बनाया गया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बीच में बैरिकेडिंग है। एक तरफ पुलिस वाले हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग हैं जो प्रदर्शन कर रहे हैं। अब वहीं बीच में एक बंदा है जो बैरिकेडिंग पार करने के लिए चढ़ा होगा तो पुलिस वाले उसे उसकी तरफ भेज रहे हैं और दूसरी तरफ के लोग उसे पुलिस की साइड में भेज रहे हैं और वो वहीं हवा में लटका हुआ है। अब मीम यह है कि लटका हुआ वो बंदा सोन पापड़ी है और दोनों तरफ के लोग रिश्तेदार हैं जो सोन पापड़ी को एक दूसरे को भेज रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ritikuuuu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिवाली के समय सोन पापड़ी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंसाफ दिला दो बेचारी को। दूसरे यूजर ने लिखा- सोन पापड़ी का घी खत्म हो गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- सच हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- हां ये तो सच है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'यहीं सिर फोड़ देंगे जो आएगा उसका'; ट्रेन में सीट को लेकर TTE से लड़ बैठी महिला, Video वायरल

लगाओ देशी और भगाओ सब विदेशी! चचा की हरकत के कारण Video हुआ वायरल, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।