इंसान आज के समय में कितनी भी बिजी क्यों न हो, वो कुछ समय निकालकर सोशल मीडिया की गलियों में एक-दो चक्कर तो लगा ही लेता है और जिन लोगों के पास थोड़ा समय बच जाता है वो तो सोशल मीडिया की गलियों में कई चक्कर लगाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर तमाम तरह के वीडियो आप भी देखते होंगे जो उधर पोस्ट होते हैं। आपकी फीड पर फिर वो सभी वीडियो भी आते होंगे जो अपने कंटेंट के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में चचा क्या करते दिखे?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें दिखता है कि चचा एक कुर्सी को लेकर सड़क पर चले जाते हैं। इसके बाद वो उस सड़क को बीच में रखते हैं और आराम से बैठ जाते हैं जैसे वो अपने घर के अंदर कुर्सी पर बैठे हुए हो। इतना ही नहीं, वो उस कुर्सी पर बैठने के बाद दूसरे लोगों को वहां से दूर होकर जाने के लिए इशारा करते हैं। एक ई-रिक्शा वाला उनकी कुर्सी के पास ही होगा तो इशारा करके उसे पीछे से जाने के लिए बोलते हैं। अब यह वीडियो कब का है और कौन हैं ये चाचा, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Muzammi1231 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लगाओ देशी और भगाओ सब विदेशी, चाचा देशी पीकर अपने आप को जॉन सीना समझ रहे है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जॉन सीना भी शर्मा जाए चाचा को देखकर। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रैफिक के काम आ रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- एक पव्वा मारकर चाचा गए बउराई। चौथे यूजर ने लिखा- अरे भाई अभी कोई ठोक देगा तब। एक अन्य यूजर ने लिखा- चाचा को हल्के में मत लेना।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: अखबार को जलाने के बाद का नजारा आपको भी कर देगा हैरान, यूजर्स ने दिया रिएक्शन
पटाखे फोड़ने के मामले में इस भाई ने सभी को पीछे छोड़ दिया, Video हो रहा है वायरल