1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पटाखे फोड़ने के मामले में इस भाई ने सभी को पीछे छोड़ दिया, Video हो रहा है वायरल

पटाखे फोड़ने के मामले में इस भाई ने सभी को पीछे छोड़ दिया, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 20, 2025 09:25 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 09:25 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप शख्स के पटाखा फोड़ने के तरीके की तारीफ करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिख गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KAPIL_JYANI_

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट का कमी नहीं होती है। यहां हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं जिसे आप और हम हर रोज अपने अकाउंट से देखते भी हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तमाम तरह की चीजें पोस्ट होती हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही पोस्ट होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर किसी कारण से सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिस दिन लोग खूब पटाखे फोड़ते हैं। अब जितने भी लोग पटाखे फोड़ते हैं, उसमें से कुछ खतरों के खिलाड़ी निकलते हैं और यूनिक तरीके के से पटाखा फोड़ते हैं। अब उन सभी खिलाड़ियों को इस बंदे ने पीछे छोड़ दिया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बंदा एक छोटे से टैंक में बैठा हुआ है जिसे पटाखा फोड़ने के लिए ही शायद डिजाइन किया गया है। अब वो उसके अंदर बैठकर चारों तरफ तोप दागने जैसे ही पटाखे फोड़ रहा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kapil_Jyani_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिवाली मनाने औ पटाखे फोड़ने में दिलराज भाई से सब पीछे हैं। पीक मेल कंटेंट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 81 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसका लेवल सबसे अलग है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मजा आ जाएगा, मिल जाए ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा को ये दिखाकर बोला मुझे लेना है, उन्होंने बहुत मारा मुझे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कूड़ा फेंकने वाले को पीटने वाला था ये शख्स मगर इसी के साथ हो गया खेला, आप भी देखें Video

Sydney में लोगों ने दिवाली पर दुल्हन की तरह सजाया अपना घर, Video देखना तो बनता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।