सोशल मीडिया एक प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप जितनी बार सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ अनोखा वायरल होता हुआ देखने को मिल जाएगा। अगर आप रेगुलर यूजर हैं तो फिर आपको कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है। आपने देखा ही होगा कि जुगाड़, लड़ाई, हंसी-मजाक, अतरंगी हरकत, बच्चों के डांस और इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप यह जानते ही होंगे कि कई जगहों पर अब यह नियम है कि अगर बाइक/स्कूटी वाले के पास हेलमेट नहीं होगा तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह नियम बाइक और स्कूटी वालों के लिए हैं और कार वाले का इस नियम से कोई लेना देना नहीं है। अब वायरल वीडियो में दिखता है कि कार में एक लड़के के साथ जा रही लड़की जब पेट्रोल पंप पहुंची तो पहले तो लिखा हुआ यह नियम लड़के को पढ़वाती है और फिर उससे पूछती है कि वो हेलमेट लेकर आया है? इसके बाद पेट्रोल पंप वाले से पूछती है कि वो पेट्रोल दे देगा तो वो हां बोल देता है। अब यह सुनकर वो उससे पूछती है कि उन्होंने तो बोर्ड पर ऐसा नो हेलमेट नो पेट्रोल लिखा हुआ है। इसके तुरंत बाद वो लड़का उस लड़की को टोककर बोलता है कि वो कार में है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memesbyjeevan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- कोई वुमन नहीं बोलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी औरत एक जैसा नहीं होती भैया। एक अन्य यूजर ने लिखा- अबे कहां से लाया इस पगली को। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे लोगों को कानून और नियमों का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, Video जरा आप भी देखिए
कार चालक का संतुलन बिगड़ने से हुआ भयंकर हादसा, Video देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें