इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी लोग होते हैं या फिर लोग जितनी भी अतरंगी हरकतें करते हैं, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल ही जाते हैं। कुछ लोगों के वीडियो दूसरे लोग बनाते हैं तो कुछ लोग खुद अतरंगी हरकत करते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और फिर वहां पर दूसरे लोग उसे देखते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद अपना मनोरंजन भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे ट्रेन के अंदर बनाया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक लड़का अपने फोन को चार्जिंग में लगाता है और उसके बाद उसने उस फोन को रखने के लिए गजब का दिमाग लगाया। दरअसल वो सीट पर लेटता है और अपने फोन को पैंट के अंदर डाल देता है। इसके बाद वो अपने शर्ट के खुले कुछ बटन बंद करता है और आराम से सो जाता है। अब जेब के अंदर से शायद कोई फोन निकाल ले मगर पैंट के अंदर से कोई कैसे ही निकालेगा लेकिन अगर किसी कारण फोन ब्लास्ट हुआ तो उसका क्या होगा, ये उसने नहीं सोचा। बंदे की अतरंगी हरकत के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Z+ Security' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1800 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई को कोई डर नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- मान गए उस्ताद। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरी सिक्योरिटी भाई। चौथे यूजर ने लिखा- भाई रैडिएशन से कैंसर हो जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब चोर करे तो करे क्या।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नेता जी के यात्रा के दौरान सबसे बुरा तो इस भाई के साथ हुआ, Video हो रहा है खूब वायरल
चलती ट्रेन पर महिला ने मारा पत्थर और उसके बाद किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल