इस देश में दो तरह के लोगों को देखने के लिए हमेशा भीड़ जमा हो जाती है। जब भी किसी क्षेत्र में कोई स्टार आता है तो उसे देखने के लिए और उसके साथ फोटो खिचाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इसके अलावा बड़े नेताओं को देखने के लिए भी ऐसी ही भीड़ होती है। उनका भाषण सुनने के लिए लोग जमा हो ही जाते हैं। वहीं चुनाव के समय जब नेता जी नामांकन भरने जाते हैं तो भी उनके साथ अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है मगर इस भीड़ में किसी न किसी के साथ कुछ ऐसा हो ही जाता है जो उसने सोचा नहीं होता है। ऐसी ही कुछ इस वायरल वीडियो में देखने को मिला।
शख्स के साथ ऐसा क्या हो गया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नामांकन भरने जाने या फिर उसके बाद का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां पर काफी भीड़ है। वहां जगह की कमी है तो कुछ लोग एक नाले की बाउंड्री पर खड़े हो गए हैं। एक शख्स वहीं पर खड़े होकर वीडियो बनाता हुआ दिख रहा है। तभी दिखता है कि भीड़ में किसी को धक्का लगता है तो वो पीछे गिरता है और नाले की बाउंड्री पर खड़ा एक शख्स खुद को बचाने की कोशिश करते हुए भी नाले में गिर जाता है। अब वो नाले में गिरा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'सम्राट चौधरी का नामांकन नहीं, “विराट तमाशा” था! एक अन्ध भगत नाले में स्नान करने चले गये।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेचारा गिर गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- छोटी गंगा बोलकर नाले में कूदा दिया, कैसे कैसे लोग रहते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- जगह देखकर तो खड़ा होना चाहिए था।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चलती ट्रेन पर महिला ने मारा पत्थर और उसके बाद किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल