कई बार सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते समय कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों को हैरान भी करता है और उसके पीछे का कारण भी जानने की कोशिश करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे तमाम तरह के पोस्ट आते रहते होंगे। कभी लड़ाई का तो कभी कुछ और वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी यही सवाल पूछेंगे कि इसने ऐसा क्यों किया। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
ट्रेन पर महिला ने मारा पत्थर
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला लोकल ट्रेन में सफर कर रही है और उसके हाथ में एक पत्थर है। वो दरवाजा पकड़कर किसी पर पत्थर मारने के लिए तैयार कर रही है। तभी दिखता है कि सामने से दूसरे ट्रैक पर भी एक लोकल आती है और महिला उस ट्रेन के शीशे पर पत्थर फेंक कर मारती है। वो इतने पर ही नहीं रुकती है। अब पत्थर की वजह से ट्रेन रुकती तो नहीं है और आगे चली जाती है मगर वो महिला उंगली दिखाती हुई नजर आती है जैसे उस ट्रेन के लोको-पायलट से उसकी कोई दुश्मनी है और उसने उसी पर पत्थर मारा था।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बदला ले रही है क्या ट्रेन से? दूसरे यूजर ने लिखा- मैं होता तो उसको एक लात मार देता। तीसरे यूजर ने लिखा- अटैक 100% और डैमेज 0.01 प्रतिशत। चौथे यूजर ने लिखा- दिमागी संतुलन हिल गया है लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरा एक ही सवाल है कि क्यों?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-