1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार चालक का संतुलन बिगड़ने से हुआ भयंकर हादसा, Video देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

कार चालक का संतुलन बिगड़ने से हुआ भयंकर हादसा, Video देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 17, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 04:44 pm IST

भोपाल में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसका वीडियो सामने आया है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो कुछ देर के लिए आपकी आंखें खुली रह जाएंगी कि इतना भयंकर हादसा कैसे हुआ। इस हादसे में एक शख्स की मौत भी हो गई।

Car Accident- India TV Hindi
बैलेंस बिगड़ने से हुआ भयंकर कार हादसा Image Source : REPORTER INPUT

हर देश के हर राज्य में वाहन चलाने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है। वो सभी नियम लोगों की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं मगर कई बार लोग इन नियमों का पालन नहीं करते हैं और उन कारणों से भयंकर हादसे भी होते हैं। अकसर कार, बाइक या फिर दूसरे वाहनों के हादसे इसलिए होते हैं क्योंकि उनकी रफ्तार काफी अधिक होती है और उस वजह से बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसा ही कुछ भोपाल में भी देखने को मिला जिसका वीडियो अभी सामने आया है। आप जब हादसे का वीडियो देखेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।

हादसे के वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक दुकान में लगे CCTV का है। उसमें दिख रहा है कि कुछ लोग दुकान के पास हैं और तभी विपरीत दिशा वाली सड़क पर एक सफेद रंग की कार काफी तेजी से आते हुए दिखती है। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ता है और शायद चालक ब्रेक मारता है लेकिन स्पीड ज्यादा होने के कारण कार रुक नहीं पाती है और वो डिवाइडर से टकरा जाती है। अब कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वो डिवाइडर से टकराने के बाद इस साइड वाली सड़क पर कार उछलकर आ जाती है और कार के परखच्चे उड़ जाते हैं।

यहां देखें वह वीडियो

कहां का है यह मामला?

यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है जहां कोलार थाना क्षेत्र में देर रात कार के साथ यह हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर सड़क के दूसरी ओर करीब 50 फीट दूर जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आपको बता दें कि कार अनिंयत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक कार इतनी तेज़ रफ़्तार में थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलकर दूसरी सड़क पर जा गिरी।

आपको बता दें कि हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर गैस कटर की मदद से कार के दरवाजे को काटकर फंसे हुए युवक को बाहर निकाला और उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

एक चलती ट्रेन से महिला ने दूसरे ट्रेन के लोको-पायलट के कैबिन पर मारा पत्थर, Video जमकर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।