1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फैशन के दौर में अब एक नया आविष्कार देख लो सभी, Video देख लोगों ने भी जमकर दिए रिएक्शन

फैशन के दौर में अब एक नया आविष्कार देख लो सभी, Video देख लोगों ने भी जमकर दिए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 17, 2025 12:33 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 12:51 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अब तक के सबसे अतरंगी झुमके नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब सारे कमेंट्स किए हैं। आइए आपको दोनों के बारे में बताते हैं।

Earrings with lights, Unique Earrings, viral Earrings, viral video, viral news, trending news- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/TRENDY__LONDAA

अब दिवाली ज्यादा दूर नहीं है और जब भी कोई त्योहार आता है तो उससे जुड़े नए, पुराने और यूनिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूजर हैं और हर दिन कुछ देर भी बिताते हैं तो फिर तमाम तरह के वीडियो आपने भी देखे ही होंगे। अभी दिवाली का त्योहार नजदीक है तो इसके खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। मजे से पटाखे फोड़ते लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं तो कभी सजावट के वीडियो दिख रहे हैं। अब अनोखे झुमकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जब भी दिवाली आती है तो कई लड़कियों की फोटो वायरल होती हैं जिसमें नजर आता है कि वो हाथ में दिए या फिर लाइट की लड़ी लिए नजर आती हैं। अब उनके पास लाइट वाले झुमके भी देखने को मिलेंगे। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की ने जो झुमके पहने हुए हैं, उसमें लाइट जलती है। वो पहले एक झुमके की लाइट जलाकर दिखाती है और फिर वो दूसरे झुमके की भी लाइट जलाकर कैमरे में देखते हुए नजर आती है। अब झुमका यूनिक है तो वीडियो वायरल हो ही गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendy__londaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- झुमका नहीं चलता फिरता लालटेन। दूसरे यूजर ने लिखा- वो नारी है, कुछ भी कर सकती है दोस्तों। तीसरे यूजर ने लिखा- जिस घर में जाएगी उजाला कर देगी। चौथे यूजर ने लिखा- मतलब अब चेहरे से ज्यादा झुमका ग्लो करेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नेता जी के यात्रा के दौरान सबसे बुरा तो इस भाई के साथ हुआ, Video हो रहा है खूब वायरल

चलती ट्रेन पर महिला ने मारा पत्थर और उसके बाद किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।