1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'यहीं सिर फोड़ देंगे जो आएगा उसका'; ट्रेन में सीट को लेकर TTE से लड़ बैठी महिला, Video वायरल

'यहीं सिर फोड़ देंगे जो आएगा उसका'; ट्रेन में सीट को लेकर TTE से लड़ बैठी महिला, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 20, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 12:16 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक महिला खुद को रेलवे स्टाफ बता रही है और TTE से एक सीट को लेकर उसकी लड़ाई हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो में हुई लड़ाई के वीडियो तो वायरल होते ही रहते हैं जिसको देखकर लोग बोलते हैं कि यहां तो यह रोज का है। लेकिन आपको बता दें कि कई बार ट्रेन के अंदर हुई लड़ाई और बहस के भी वीडियो खूब वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या देखने को मिला।

TTE से लड़ती दिखी महिला

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे पूरा देखने के बाद यह समझ में आया है कि एक महिला अपने बच्चों के साथ समर कर रही है और बच्चों का टिकट नहीं है। वहीं महिला के पति का भी टिकट था मगर छुट्टी न मिलने के कारण वो नहीं आ पाया। वीडियो के मुताबिक महिला का पति लोको पायलट है। अब TTE उस शख्स के सीट को किसी दूसरे शख्स को देने की बात कर रहा है जिसका RAC है मगर महिला इस बात के लिए राजी नहीं है। उसका कहना है कि वो सीट उसके बच्चों को मिल जाए और इसी बात को लेकर महिला उससे लड़ जाती है। वो TTE से पूछने लगती है कि उसके पति को छुट्टी क्यों नहीं मिली। वीडियो में वह कहती है, 'आप वीडियो बनाकर रेल मंत्री को भेज दीजिए, हमें डर नहीं लगता... आप भेज दीजिए जिसे भेजना है, आप परेशान न होइए, यहीं सिर फोड़ देंगे जो आएगा उसका।' आप खुद पूरा वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'TTE और लोको पायलट की पत्नी के बीच टिकट को लेकर झगड़ा हुआ, ट्रेन संख्या 15090, दिनांक 17.10.2025 को। यह महिला(आनंदी कुमार) लोको पायलट/लखनऊ डिवीजन की दबंग पत्नी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लगाओ देशी और भगाओ सब विदेशी! चचा की हरकत के कारण Video हुआ वायरल, आप भी देखें

Viral Video: अखबार को जलाने के बाद का नजारा आपको भी कर देगा हैरान, यूजर्स ने दिया रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।