1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बागपत वाले 'चाट युद्ध' के बाद पेश है IRCTC कर्मचारियों का 'Belt युद्ध', आप भी देखें Video

बागपत वाले 'चाट युद्ध' के बाद पेश है IRCTC कर्मचारियों का 'Belt युद्ध', आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 18, 2025 11:24 am IST,  Updated : Oct 18, 2025 11:24 am IST

आप सभी ने बागपत में हुए चाट युद्ध का वीडियो तो देखा ही होगा। अब वो युद्ध पुराना हो गया है और सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया है जिसमें IRCTC के कर्मचारियों का बेल्ट युद्ध देखने को मिलेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और जब भी लोगों को कहीं पर क्लेश या फिर लड़ाई देखने को मौका मिलता है तो तुरंत लोगों का हाथ जेब में जाता है, वो फोन निकालते हैं और उसका वीडियो बनाने लगते हैं। इसके बाद क्या होता है, वो तो सभी को पता है। लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वहां उस वीडियो को फिर लाखों लोग देखते हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर लड़ाई के काफी वीडियो देखे होंगे और उसमें सबसे फेमस बागपत वाला चाट युद्ध रहा होगा। अब उसके बाद एक नई लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के बीच छिड़ी जंग

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों के बीच में जमकर लड़ाई हो रही है। लगभग सभी के हाथ में बेल्ट हैं और एक दूसरे पर लोग बेल्ट को जमकर बरसा रहे हैं। कभी कोई किसी पर भारी पड़ रहा है तो कभी कोई किसी दूसरे पर और ये लड़ाई ऐसे ही चल रही है। इसी लड़ाई के बीच में एक ऐसा बंदा भी दिखता है जो लड़ाई को देखते हुए भी ट्रेन के कोच में पानी की बोतलें चढ़ाने में लगा हुआ है। अब आप भी एक बार उस वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में इसके संबंध में जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर IRCTC बेल्ट युद्ध। दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में तैनात IRCTC कर्मचारियों के बीच क्लेश हुआ जिसमें उन्होंने एक-दूसरे पर डस्टबिन, बेल्ट और घूंसों से हमला किया।' आपने अभी जो वीडियो देखा उसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

औरत के पैर में मत्था टेक रहा है; लड़के की हरकत दादी को नहीं आई पसंद, देखिए फिर क्या हुआ

पेट्रोल पंप पर दीदी ने अपनी बुद्धि का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, Video देख आप भी लगाएंगे ठहाके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।