1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने लड़कों का उड़ाया मजाक तो मिला गजब का रिप्लाई, आप भी देखें वायरल पोस्ट

लड़की ने लड़कों का उड़ाया मजाक तो मिला गजब का रिप्लाई, आप भी देखें वायरल पोस्ट

अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है और आप जब उसे पढ़ेंगे तो समझेंगे कि लोग सोशल मीडिया क्यों नहीं छोड़ पाते हैं। आइए फिर आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JAISWAL_00 वायरल हो रहे पोस्ट का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार आने के बाद लोग उसे आसानी से छोड़ नहीं पाते हैं और इसके पीछे का कारण वहां के पोस्ट होते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन अजब-गजब पोस्ट देखने को मिलते हैं और जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ देर भी स्क्रोल करते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तो हर रोज एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें पहले एक लड़की का मैसेज है और फिर उस पर एक लड़के का रिप्लाई है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। लड़की ने लिखा, 'आदमी चेहरे पर बॉडी लोशन लगा लेते हैं और उसे स्कीन केयर कहते हैं।' अब यहां तो लड़की ने लड़कों को रोस्ट कर दिया तो फिर एक लड़का आया, इसका बदला लेने के लिए। उसने लिखा, 'लड़कियां चेहरे पर फिल्टर लगाती हैं और उसे नेचुरल ब्यूटी कहती हैं।' इन दोनों मैसेज के कारण ही पोस्ट वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा वो एक्स पर @jaiswal_00 नाम के अकाउंट की तरफ से किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया किया भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तगड़ी रोस्टिंग चल रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- UNO रिवर्स मारा। वहीं कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी से रिएक्ट किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में हाई कोर्ट बना मजाक, वकीलों के बीच जमकर मारपीट और लात-घूंसे चले, VIDEO हो रहा वायरल

अगर करोगे होली पर हुड़दंग तो! त्योहार से पहले पुलिस ने डाला एक पोस्ट, हो रहा है वायरल