Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान में हाई कोर्ट बना मजाक, वकीलों के बीच जमकर मारपीट और लात-घूंसे चले, VIDEO हो रहा वायरल

पाकिस्तान में हाई कोर्ट बना मजाक, वकीलों के बीच जमकर मारपीट और लात-घूंसे चले, VIDEO हो रहा वायरल

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Mar 03, 2026 03:25 pm IST, Updated : Mar 03, 2026 03:27 pm IST

पाकिस्तान में हाई कोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वकील आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर लोग पाकिस्तान की हालत का अंदाजा लगा रहे हैं।

Pakistan- India TV Hindi
Image Source : VIDEO SCREENGRAB पाकिस्तान में हाई कोर्ट का एक वीडियो वायरल

पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो लाहौर हाई कोर्ट का है। इसमें वकील आपस में जूतम पैजार करते हुए दिख रहे हैं। मारपीट और लात-घूसों का ये वीडियो न्याय के मंदिर में चल रहा है, ये देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते मामला मारपीट, गाली-गलौच और नारेबाजी तक पहुंच गया।  वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं। 

एक वकील तो महिला के साथ मारपीट करता दिखा और फिर वो महिला वकील के ऊपर पंखे का एक हिस्सा फेंकती हुई नजर आई। जिस समय से मारपीट और हंगामा हो रहा था, उसी समय किसी शख्स ने ये वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान पहले ही आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए दुनियाभर में बदनाम है। कई बार इंटरनेशनल मंचों पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को अपना सिर झुकाना पड़ा है। अब पाकिस्तान के हाई कोर्ट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसे देखकर उसकी छवि इंटरनेशनल लेवल पर और भी ज्यादा खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि जब न्याय के मंदिर में ही इस तरह कानून की धज्जियां उड़ाई जाएं तो आम नागरिक न्याय मांगने के लिए किसका दरवाजा खटखटाएगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

ये भी पढ़ें-

ऐसा करने पर तो कोई भी बुरा मान जाएगा, वायरल हो रहा Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

AI गलत लोगों के हाथ लग गया है, वायरल Video देख आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement