1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा करने पर तो कोई भी बुरा मान जाएगा, वायरल हो रहा Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

ऐसा करने पर तो कोई भी बुरा मान जाएगा, वायरल हो रहा Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 03, 2026 01:21 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 01:21 pm IST

कल होली का त्योहार मनाया जाएगा मगर उससे पहले ही सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की बहार आ जाती है जो होली से जुड़े होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/CHAHATROY.91

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल होता हुआ देखने को न मिले और अब होली का त्योहार आ रहा है तो फिर होली से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी वीडियो में नजर आता है कि गांव में लोग होली कैसे मनाते हैं तो किसी वीडियो में बृज की होली देखने को मिल रही है। किसी वीडियो को लोग यादों के तौर पर शेयर कर रहे हैं तो कभी स्क्रिप्टेड वीडियो वायरल हो रहा है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कैरी बैग में लड़का रंग और पानी भर लेता है। इसके बाद वो एक बस पर चढ़ जाता है और वहां से गुजरते एक आदमी को सामान पकड़ने के लिए बोलता है। वो आदमी भी तैयार हो जाता है। इसके बाद वो ऊपर से दो बैग नीचे गिराता है जिसे वो अनजान आदमी पकड़ लेता है। इसके बाद असली खेला होता है। वो लड़का जिसने रंग बनाया था, वो रंग वाला बैग नीचे गिर देता है और उसे पकड़ने के चक्कर में उस पर रंग पड़ जाता है और वो भड़क जाता है। अब ऐसी हरकत से तो कोई भी भड़क जाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chahatroy.91 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस कर भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- मार खाने वाला काम है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने इसे दो बार देखा लेकिन हंसी तीन बार आई। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ऐसा मत किया करो, फिर कोई मदद करेगा। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AI गलत लोगों के हाथ लग गया है, वायरल Video देख आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

होलिका दहन के बाद रुझान भी सामने आने लगे, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।