1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में जंग के बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया बड़ा झटका, नूर खान एयरबेस पर किया ड्रोन अटैक

ईरान में जंग के बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया बड़ा झटका, नूर खान एयरबेस पर किया ड्रोन अटैक

 Published : Mar 02, 2026 11:52 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 11:57 am IST

एक ओर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग छिड़ी हुई है तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला कर दिया है। तालिबान ने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर ड्रोन अटैक किया है।

taliban drone attack on Noor Khan Airbase- India TV Hindi
तालिबान ने किया नूरखान एयरबेस पर हमला। Image Source : INDIA TV/AP

मिडिल ईस्ट जंग की आग में जल रहा है तो वहीं अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बहुत बड़े हमले का दावा किया है। अफगानिस्तान की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर कई जगहों पर एयरस्ट्राइक की है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया है। आपको बता दें कि ये वही एयरबेस है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने तबाह कर दिया था।

खैबर पख्तूनख्वा में भी स्ट्राइक 

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा में सेना के 12TH डिविजन हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाया गया है। साथ ही अफगानिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में भी स्ट्राइक का दावा किया है। अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से काबुल, बगराम और दूसरी जगहों पर किए गए हमले के जवाब में ये एयरस्ट्राइक की गई है।

नूर खान एयरबेस पर ड्रोन अटैक 

अफगानिस्तान की डिफेंस मिनिस्ट्री की तरफ से बकायदा ड्रोन हमले की तस्वीरें भी जारी की गई हैं जिसमें नूर खान एयरबेस पर ड्रोन अटैक नजर आ रहा है। पास में ही फाइटर प्लेन खड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही अफगानिस्तान ने क्वेटा, खैबर पख्तूनख्वा की तस्वीर शेयर की हैं। पाकिस्तान के अटैक के बाद अफगानिस्तान चून-चून कर पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा है। अफगानी सेना ने डूरंड लाइन पर बने पाकिस्तानी चेक प्वाइंट्स को आग के हवाले कर दिया। अफगान फोर्सेस ने पाकिस्तानी मिलिशिया को नुकसान पहुंचाया है। 

पाकिस्तानी फौज को काफी नुकसान

अफगानिस्तान की कुनार बॉर्डर ब्रिग्रेड ने पाकिस्तानी पोस्ट पर तोप और गोले बरसाए हैं। छठी बॉर्डर बटालियन के अटैक में पाकिस्तानी फौज को काफी नुकसान का दावा किया जा रहा है।  अफगानिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उनकी फोर्सेस ने पाकिस्तान की सीमा के पार तोर्खम इलाके में पाकिस्तानी समर्थित मिलिशिया के चेकपॉइंट और गाड़ियों को जला दिया है। अफगानिस्तानी फौज अब आगे की तरफ बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें- ईरान में जंग को लेकर पाकिस्तान और Pok में क्यों मारे गए 22 लोग? 100 से ज्यादा लोग घायल, जानें पूरा मामला

'पाकिस्तान की सरकार और लोग दुख की इस घड़ी में ईरान के साथ', खामेनेई के मारे जाने पर बोले शहबाज शरीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश