1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में जंग को लेकर पाकिस्तान और Pok में क्यों मारे गए 22 लोग? 100 से ज्यादा लोग घायल, जानें पूरा मामला

ईरान में जंग को लेकर पाकिस्तान और Pok में क्यों मारे गए 22 लोग? 100 से ज्यादा लोग घायल, जानें पूरा मामला

 Published : Mar 02, 2026 09:16 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 09:42 am IST

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले लगातार जारी है। दूसरी ओर पाकिस्तान और Pok में इस जंग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

us iran israel war pakistan protest- India TV Hindi
पाकिस्तान में अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन। Image Source : AP

ईरान के ऊपर अमेरिका और इजरायल के घातक हमले लगातार जारी हैं। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े नेताओं और सैन्य कमांडरों की मौत हो चुकी है। कई देशों ने इस हमले को लेकर अमेरिका का समर्थन किया है तो वहीं, कई देशों में ईरान पर हमले और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भीषण प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस पाकिस्तान से भी बड़ी घटनाएं सामने आई हैं जहां पर अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। ये घटनाएं कराची और Pok के हिस्से गिलगित-बाल्टिस्तान से सामने आई है।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर धावा बोलने की कोशिश

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची और देश के उत्तरी भाग में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने ईरानी सरकार के समर्थन में कराची में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर धावा बोलने का प्रयास किया था। वहीं, पाकिस्तान के उत्तरी भाग में प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और सरकारी कार्यालयों पर हमला किया था।

कराची और PoK में हिंसक प्रदर्शन

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे हैं। कराची में प्रदर्शन के दौरान कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लोग घायल हुए हैं। वहीं, PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में 12 लोगों की मौत हुई है और कीब 80 लग घायल बताए जा रहे हैं।

अमेरिका ने क्या कहा?

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने कहा- "हम कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के सामने जारी प्रदर्शनों की खबरों पर नजर रख रहे हैं, साथ ही इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और पेशावर में वाणिज्य दूतावास के समक्ष प्रदर्शनों के ऐलान पर भी नजर रखी जा रही है। हम पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे लोकल न्यूज पर नजर रखें और सुरक्षा के अच्छे उपायों का पालन करें, जिनमें अपने आसपास के वातावरण के प्रति सतर्क रहना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना और अपने STEP रजिस्ट्रेशन को अपडेट रखना शामिल है।"

ये भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- "इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी"

आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में फहराया गया 'लाल झंडा', क्यों लगाते हैं, क्या है इसका मतलब?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश