1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. NEET और JEE को लेकर लड़की ने दिया अपना रिएक्शन और Video हो गया वायरल

NEET और JEE को लेकर लड़की ने दिया अपना रिएक्शन और Video हो गया वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो वैसे तो बहुत छोटा है मगर वायरल होने लायक है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@INDIAN__DOCTOR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर अगर आप हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि स्क्रोल करते-करते इंसान का इंटरनेट का डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाता है, फोन की बैट्री खत्म हो जाती है मगर कभी भी कंटेंट खत्म नहीं होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर दिन भर-भरकर वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उनमें से ही कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर डांस, सिंगिंग, ड्रामा, लड़ाई, स्टंट, जुगाड़, बच्चों के प्यारे वीडियो समेत तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं और इसके अलावा दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट और कहीं लगे अतरंगी पोस्टर के फोटो भी वायरल होते हैं। आपकी फीड पर भी सभी तरह के वायरल पोस्ट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी बातचीत के बीच का भाग लग रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स किसी स्कूल की लड़की से पूछता है, 'NEET के बारे में कभी सोचा नहीं' और लड़की मना कर देती है। अब वो शख्स इसका कारण पूछता है तो लड़की बोलती है, 'NEET और JEE तो जय हो, हम जिंदगी झंड नहीं करते हैं अपनी।' वीडियो इतने पर ही खत्म हो जाता है जिसके कारण यह नहीं पता चलता है कि आगे क्या बात हुई मगर इतना ही क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Indian__doctor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'Gen-Z! NEET/JEE का मतलब जिंदगी झंड?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- NEET-UG मतलब जिंदगी सेट और IIT-JEE ब्रांच के हिसाब से होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- वैसे वो पूरी तरह से गलत नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- सही है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्रेमी से शादी करने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की, Video हो रहा है वायरल

ये देखो सोशल मीडिया वाली गरीबी, बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल