1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के बीच दादी के कूल अंदाज ने Video को कर दिया वायरल, देखकर लोगों ने भी किए खूब कमेंट्स

शादी के बीच दादी के कूल अंदाज ने Video को कर दिया वायरल, देखकर लोगों ने भी किए खूब कमेंट्स

आजकल एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वो वीडियो दूल्हा-दुल्हन के कारण नहीं बल्कि एक दादी के कारण वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JIMMYY__02 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और उन सभी में से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन कुछ न कुछ वायरल कंटेंट आता ही होगा जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी और अजीब हरकत समेत कई सारी चीजें देखने को मिलती होंगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में दादी कुछ ऐसे दिखी कि वीडियो वायरल हुआ। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या कुछ दिखा?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से उसे पोस्ट किया है। आइए अब आपको वीडियो के बारे में बताते हैं। वीडियो में नजर आता है कि वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने सोफे पर बैठते हैं और तभी वीडियो बनाने वाले शख्स ने कैमरा उस तरफ घुमाया जो उसे दिखाना था। वो वीडियो में एक दादी को दिखाता है जो लोगों के लिए लगे सोफे के टेबल पर आराम से लेटी हुई हैं और चिल कर रही हैं। दादी के इस कूल अंदाज के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Jimmyy__02 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दूल्हा दुल्हन अपनी मौज में और दादी अपनी मौज में। दूसरे यूजर ने लिखा- दादी को पता है कि अब सब लोग सेल्फी लेंगे, वीडियो बनाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- दादी का यह बेफिक्र अंदाज वाकई कमाल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- थक गई होंगी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गर्मी में घूमने के लिए शख्स ने बताए कुछ जगहों के नाम, जानकर हंसने लगेंगे आप

ऐसा बॉलिंग एक्शन तो पहली बार नजर आया है, जरा आप भी देखिए वायरल Video