सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। कुछ लोग स्क्रिप्टेड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं तो वहीं कई बार लोगों को तमाशा और ड्रामा होते हुए दिखता है तो लोग उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं और दोनों तरह के वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी मॉल का मालूम हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि किसी कारण से कुछ लड़कियों के बीच में लड़ाई हो रही है। अब लड़ाई किस वजह से हो रही है, यह तो नहीं पता मगर एक लड़की इन्हें अलग करने में लगी हुई है लेकिन जैसे ही वो एक दूसरी लड़की को अलग करती है, वो उस पर ही गुस्सा हो जाती है। इसके बाद वो फिर से लड़ने लगती है। तभी नजर आता है कि एक गार्ड फिल्मी अंदाज में एंट्री मारता है। वो उछलकर किसी टेबल को पार करते हुए एंट्री मारता है मगर वो बस इतना ही करता है। वो लड़ाई रोकने की कोशिश भी नहीं करता है। वो भी खुद को लड़कियों की लड़ाई से दूर रखता है जैसे एक गार्ड पहले ही दूर है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mahanot_dikshit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई की बस एंट्री थी। दूसरे यूजर ने लिखा- गार्ड बोल रहा होगा कि और लड़ो। तीसरे यूजर ने लिखा- गार्ड के फ्री का मनोरंजन।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
घोर लापरवाही! टाइगर रिजर्व पर सड़क पार कर रहा था बाघ, बिल्ली की तरह लोगों ने उसे घेरा-VIDEO
Atal Tunnel Conditions: अटल टनल के पास हुई बर्फबारी पर्यटकों के लिए बनी मुसीबत, Video देख हो जाएंगे हैरान