1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Atal Tunnel Conditions: अटल टनल के पास हुई बर्फबारी पर्यटकों के लिए बनी मुसीबत, Video देख हो जाएंगे हैरान

Atal Tunnel Conditions: अटल टनल के पास हुई बर्फबारी पर्यटकों के लिए बनी मुसीबत, Video देख हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 06:53 pm IST

अटल टनल के पास अचानक हुई बर्फबारी उन लोगों के लिए मुसीबत बन गई जो वहां आनंद लेने के लिए पहुंचे थे। लोगों को यह उम्मीद नहीं थी कि मौसम ऐसे करवट लेगा और वो लोग फंस जाएंगे। इसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GEMSHIMACHAL

आज के समय में लोग शायद अपनी जिंदगी से इतने परेशान चल रहे हैं कि उन्हें जब भी मौका मिलता है या फिर जब भी कोई त्योहार या लंबी छुट्टी मिलती है, लोग कहीं न कहीं घूमने के लिए निकल जाते हैं। आप भी शायद घूमने के शौकीन होंगे और कहीं न कहीं घूमकर आए भी होंगे लेकिन कई बार लोग बड़े ही अच्छे मन के साथ कहीं घूमने जाते हैं और मौसम उन्हें धोखा दे देता है। ऐसा ही कुछ उन लोगों के साथ हुआ जो अभी अटल टनल साउथ पोर्टल के पास फंसे हुए हैं। दरअसल अचानक हुई बर्फबारी के कारण वहां बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या देखने को मिला।

अटल टनल साउथ पोर्टल की ताजा स्थिति

अभी खबर लिखने से कुछ घंटे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि कई सारी गाड़ियां एक ही जगह पर खड़ी हैं और सभी गाड़ियों पर बर्फ की एक परत भी देखने को मिल रही है। वहां जिस तरह से गाड़ियां खड़ी हैं, वह देखकर समझ में आता है कि सभी लोग वहां फंसे हुए हैं और वहां से अभी निकलने का कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा है। इस वीडियो को @GemsHimachal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अटल टलन साउथ पोर्टल की ताजा स्थिति।'

यहां देखें वह वीडियो

एक और वीडियो हो रहा वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो रात का है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि हल्की बारिश हो रही है और लोगों की गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं मगर वो एक ही रास्ते की गाड़ियां आगे बढ़ रही हैं। दूसरे तरफ की गाड़ियों रुकी हुई नजर आ रही हैं। इस दूसरे वीडियो को @sidhshuk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अटल साउथ पोर्टल के पास जाहिर तौर पर 1000 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हुई हैं। क्या प्रशासन को मौसम विभाग की भविष्यवाणी का अंदाजा नहीं था?'

यहां देखें दूसरा वीडियो

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूल्हे राजा ने तो हर किसी को फेल कर दिया, ऐसे हुए तैयार कि हर जगह हो गए वायरल

बाथरूम तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, Video देख समझ आएगा क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।