आज के समय में इंसान नींद खुलते ही अपना फोन चेक करता है। वो देखता है कि उसे क्या-क्या मैसेज आए हैं। वहीं कई सारे लोग इसके बाद सीधे सोशल मीडिया की गलियों में मॉर्निंग वॉक करने निकल जाते हैं और कुछ देर उधर ही टहलते हैं। इसके बाद दिन में भी कई बार लोग सोशल मीडिया का चक्कर लगाते ही हैं और वहां तमाम तरह के पोस्ट देखते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर एक बात से आप सहमत होंगे कि दिन में कई सारे ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो यूनिक होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि कई सारे लोग बांस के ऊपर चढ़े हुए हैं। टेंट में लगे बांस पर चढ़कर वो चचा कुछ देखते हुए नजर आ रहे हैं और कई सारे लोग नीचे भी हैं। इसके बाद कैमरा उधर घूमता है जिधर उनकी नजरें हैं। कैमरे के घूमते ही दिखता है कि वो सभी लोग वहां पर आर्केस्ट्रा देखने के लिए आ हुए हैं और स्टेज पर एक लड़की डांस कर रही है। इन लोगों के इस तरह बांस पर चढ़कर ऑर्केस्ट्रा देखने के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _kalyughaibhai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जान जाए पर ऑर्केस्ट्रा न छूटे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अभी बुड्ढे को एक बाल्टी पानी लाने बोलो तो। दूसरे यूजर ने लिखा- देख रहे हो विनोद क्या हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- जियो चचा, उम्र पचपन के काम बचपन के। कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये श्रद्धा और भक्ति सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकता है, Video पर लाइक्स की आई बहार
जरूरत ही जुगाड़ की जननी है, भाई ने आज इस बात को सच साबित कर दिया, देखें वायरल वीडियो